खबर सक्ती ...
आपरेशन सिंदूर के तहत सक्ती में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन ..

सांसद, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल ..
सक्ती, “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत सक्ती जिले में सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों, भारत की जीत को समर्पित सभी को धन्यवाद देने तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत जनपद कार्यालय सक्ती से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से कचहरी चौंक होते हुए जनपद कार्यालय सक्ती में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से देशभक्ति से सराबोर हो गया। यह तिरंगा यात्रा सक्ती जिले में एक नई उमंग, उत्साह और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनकर उभरी। यह तिरंगा यात्रा ना केवल भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि आम नागरिकों के देशप्रेम और एकता की मिसाल भी साबित हुई। सक्ती जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में भी तिरंगा यात्रा देखने को मिला।




इस एतिहासिक तिरंगा यात्रा में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला सदस्य आयुष शर्मा, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन, पुलिस अधिक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, डभरा तहसीलदार रविशंकर राठौर, बाराद्वार तहसीलदार विद्या भूषण साव, सक्ती जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती प्रीति पवार, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्व सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य, आम नागरिक, एनएसएस, बच्चे आदि उपस्थित रहें।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login