Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

नाबालिक बालिकाओं के अपहरण एवं दैहिक शोषण के दो मामलों में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दोनों आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे गए ..

Published

on

थाना चांपा और शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई ..

जांजगीर-चांपा, जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाबालिक बालिकाओं के बहला-फुसलाकर भगाने व दैहिक शोषण करने के गंभीर मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पहला मामला थाना चांपा क्षेत्र का है, जहाँ दिनांक 24 अप्रैल 2025 को एक नाबालिक बालिका के गायब होने की सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 160/25 अंतर्गत धारा 137(2), 87, 64(2)(m) BNS एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी समीर धीवर, निवासी वार्ड क्रमांक 18 भोजपुर, चांपा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दैहिक शोषण करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उनि केडी बनर्जी, प्रआर. अमृत सूर्या, महिला प्रआर. पुष्पलता साहू, म. आर. संगीता लहरे, आर. प्रहलाद दिनकर, मुद्रिका दुबे व गोपेश्वर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

दूसरा मामला थाना शिवरीनारायण क्षेत्र का है, जहाँ 24 मार्च 2025 को एक नाबालिक बालिका के अपहरण की सूचना पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ईश्वर कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी अमलीडीह थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार, ने नाबालिक को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देते हुए भगाया और दैहिक शोषण किया। शिवरीनारायण पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता को सुरक्षित बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)(ड), 87 BNS एवं 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि प्रमोद महार, आरक्षक नितिन द्विवेदी एवं महिला आरक्षक सरोजनी कटकवार का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से दो नाबालिक बालिकाओं को सुरक्षित बचाया गया एवं आरोपियों को कानून के हवाले किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़1 दिन ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending