खबर जांजगीर-चांपा ..
जनहित के लिए सुशासन तिहार के इस महाअभियान में बने सहभागी-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात ..
जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर के सर्किट हाउस में सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने इस अवसर पर शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पीएम आवास सर्वे की अवधि 15 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। अब 15 मई तक आवास सर्वे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आवासहीन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार किसान, मजदूर, व्यापारी सहित सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नया रायपुर में हाल ही में टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में प्रयास किए गए है। इससे राज्य के अनेक युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सेमीकंडक्टर प्लांट भी स्थापित करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नया रायपुर में डाटा सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जांजगीर जिले में रबी फसल के लिए पानी उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login