Connect with us

खबर सक्ती ...

संविधान बचाओ रैली में डॉ. चरणदास महंत के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र सक्ती से उमड़ा जनसैलाब ..

Published

on

जय चरण, जय जय चरण के नारों से गूंज उठा जांजगीर ..

सक्ती, आज जांजगीर में आयोजित संविधान बचाओ रैली में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में सक्ती विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया। विधानसभा क्षेत्र सक्ती से डॉ. महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), पूर्व मंडी अध्यक्ष रूपनारायण साहू, भुरु अग्रवाल, कालू अग्रवाल सहित कई प्रमुख नेता रैली में शामिल हुए।

डॉ. महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सक्ती विधानसभा क्षेत्र से जनपद पंचायत सक्ती, जनपद पंचायत बमनीडीह, जनपद पंचायत बलौदा एवं नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर से जुलूस की शक्ल में जांजगीर पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में लगभग 100 से अधिक गाड़ियों में सवार होकर करीब 700 कार्यकर्ता पहुंचे, जिनमें पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद एवं विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

कार्यक्रम स्थल पर जैसे ही महंत समर्थकों का जत्था पहुंचा, “जय चरण, जय जय चरण” के गगनभेदी नारों से पूरा माहौल उत्साह और जोश से भर गया। सभा स्थल पर डॉ. महंत के समर्थन में अभूतपूर्व भीड़ उमड़ी, जिसने आगामी राजनीतिक समीकरणों की झलक स्पष्ट कर दी।

यह रैली संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के संकल्प के साथ आयोजित की गई थी, जिसमें डॉ. चरणदास महंत ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला और जनता से संविधान के मूल स्वरूप को बचाने की अपील की।

इस अवसर पर शाश्वत घर दीवान, रविंद्र शर्मा, राघवेंद्र नामदेव, जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर के संयुक्त महामंत्री डॉ काजल किरण सिंह, जनपद पंचायत ऋषि राय, सावित्री गबेल, नम्रता नामदेव, शशि बरेठ, निवेदिता जायसवाल, कृष्णा सूर्यवंशी, संजय रत्नाकर, डॉ संतोष यादव, विजय सूर्यवंशी बाराद्वार, रामावतार अग्रवाल बाराद्वार, दीपक ब्रेड, गौतम राठौड़, गोपाल पटेल, नगर पंचायत सारा गांव के अध्यक्ष छबिलाल, उपाध्यक्ष एवं पार्षद सहसराम कर्स, देवरी से दिनेश राठौर, सरहर से संतोष पांडे, सरपंच डॉ. आर यादव, जागेश्वर सिंह राज, सादेश्वर गबेल, सक्ती ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया कंवर सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता महंत समर्थक मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..2 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..3 घंटे ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..3 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची खुशियों की सौगात, 632.63 करोड़ रुपये जारी ..

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से 67.40 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ , त्योहार से पहले खातों...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को ..

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन, पूर्व में 12-13 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा .....

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब ..

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर , मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

विज्ञान के मॉडल में दिखा भविष्य का भारत, विद्यार्थियों के नवाचार ने किया प्रभावित ..

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एआई, हरित ऊर्जा, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण विकास तक के मॉडल बने आकर्षण का...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन ..

तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी .. सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में पदस्थ...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

परसदाखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने बिछाया जाल, छद्म खरीददार से कराई शराब की खरीदारी,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending