Connect with us

ख़बर रायपुर

शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह शिक्षा जगत के महत्वपूर्ण मुद्दों पर 23 मई को अंबिकापुर में शिक्षक समुदाय को करेंगे सम्बोधित ..

Published

on

प्राचार्य पदोन्नति तथा शिक्षा जगत के मुद्दों पर 23 मई 2025 को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक आयोजित ..

रायपुर, “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” तथा “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive & Innovative Teachers Federation- CGPITF) के द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति के लिए तथा शिक्षा जगत के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनवरत रूप से कार्य किया जा रहा हैं।
इस कड़ी में 23 मई 2025 को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई हैं। यह बैठक 23 मई 2025 को प्रातः 11 बजे, स्थान- संजय पार्क, अंबिकापुर में आयोजित होगी।
बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय विचारक सतीश प्रकाश सिंह उपस्थित होंगे।
शिक्षा के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा जगत की नीतियों में सुधार लाने के लिए प्रदेश में सर्वोपरि रूप से कार्य कर रहें शिक्षाविद एवं योजनाकार सतीश प्रकाश सिंह द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति तथा व्याख्याता पदोन्नति, शिक्षक पदोन्नति, युक्तियुक्तकरण, सहित शिक्षा जगत के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिक्षक समुदाय को सम्बोधित करेंगे।

उल्लेखनीय हैं कि “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” द्वारा शासन के समक्ष मांग कर पूर्ण प्रयास किया जा रहा हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग के “टी एवं ई संवर्ग” में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश, नियमानुसार कॉउंसलिंग किया जाकर प्रदेश के रिक्त सभी प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति कर, नये शिक्षा सत्र के प्रारम्भ होने के पूर्व पदस्थापना आदेश जारी किया जावें।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” द्वारा शासन से स्कूल शिक्षा विभाग की भर्ती तथा पदोन्नति नियमों की विसंगतियों को दूर किये जाने की मांग की गई है, ताकि स्कूल शिक्षा विभाग में सभी प्रकार की पदोन्नति बाधा रहित ढंग से सम्पन्न हो सकें।

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” द्वारा पूर्ण प्रयास किया जा रहा हैं कि प्राचार्य पदोन्नति से वंचित पात्रता रखने वाले सभी व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति हो सकें। इसके लिए प्रदेश के सभी संवर्गों के शिक्षक समुदाय को एकजुट करने के लिए विभिन्न जिले/संभाग में समर्थन अभियान प्रारम्भ किया गया हैं। जिसमें सम्पूर्ण शिक्षक समुदाय का सहयोग मिल रहा हैं।
सरगुजा संभाग की बैठक में “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के प्रदेश संयोजक शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह के साथ एक्सपर्ट पैनल के स्टेट मेंबर अशोक कुमार चौहान, टीका राम सारथी, कमल कुमार खूंटे, अश्वनी कुमार कांत सम्मिलित होंगे।

सरगुजा संभाग के प्रभारी त्रिवेणी प्रसाद झारिया एवं संभागीय संयोजक अनिल कुमार तिग्गा ने प्राचार्य पदोन्नति, व्याख्याता पदोन्नति, युक्तियुक्तकरण के मुद्दे तथा शिक्षक हित सम्बन्धी कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए सरगुजा संभाग के सभी संवर्ग के शिक्षक समुदाय से दिनांक 23 मई 2025 को समय – प्रातः 11 बजे, स्थान – संजय पार्क, अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक में सम्मिलित होने की अपील की हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 मिनट ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर21 मिनट ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर46 मिनट ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending