Connect with us

खबर रायगढ़

ग्रामीणों की समस्याओं को दूर कर शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना समाधान शिविर का उद्देश्य – सांसद राधेश्याम राठिया ..

Published

on

पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास, राशन, पेंशन, सामुदायिक निवेश कोष जैसे विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित ..

रायगढ़, जनसामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगरीय निकाय अंतर्गत जनपद पंचायत अंतर्गत घरघोड़ा के कुडुमकेला, लैलूंगा के नारायणपुर, धरमजयगढ़ के चरखापारा, नगरीय निकाय अंतर्गत रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट एवं लैलूंगा के नगर पंचायत कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आवेदनों के निराकरण की जानकारी प्रदान करने के साथ पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

आज ग्राम पंचायत कुडुमकेला विकासखंड घरघोड़ा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया शामिल हुए। सांसद राठिया ने जन सामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि शासन के मंशानुरूप लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। गांवों में लगने वाले इस समाधान शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के साथ ही शासकीय योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करना है। कुडुमकेला में आयोजित शिविर में क्लस्टर के 12 पंचायतों से 2748 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका निराकरण की जानकारी प्रदान की गई। सांसद राठिया ने पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास की प्रतीकात्मक चॉबी, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं के सामग्रियों का वितरण किया।

इस अवसर पर अरूणधर दीवान, डीडीसी मुरलीधर राठिया, जनपद अध्यक्ष सहुन पैंकरा, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं समस्त जनपद सदस्य गण, क्लस्टर के 12 पंचायतों के सरपंच उपस्थित हुए।

लैलूंगा के नारायणपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान राजस्व, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, पशुपालन एवं शिक्षा जैसे विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आवेदनों का निराकरण करते हुए संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत सुकेश्वर राठिया, सियाराम उरांव, दिलीप लोहार, लोचन यादव एवं पिताम्बर को आवास की चॉबी वितरित की गई। इसी प्रकार लिबरा, नारायणपुर एवं पोकडेगा के 6 पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, लिबरा एवं नारायणपुर के 6 हितग्राहियों को पेंशन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान बिहान योजनान्तर्गत सामुदायिक निवेश कोष के तहत 33 लाख रुपए की सांकेतिक चेक महिला संजीवनी उप संघ नारायणपुर के महिला समूहों को प्रदान किया गया। मौके पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्रासन्न कराया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांता भगत, अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा श्रीमती ज्योति भगत, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, श्रीमती सौभागी गुप्ता, श्रीमती शशिकला यादव, श्रीमती उमा पटेल, मनोज सतपथी, संजय पटेल, रमेश, मनीराम कुजूर, श्रीमती लोकेश्वरी सिदार सहित समस्त सरपंच उपस्थित रहे।

समाधान शिविर में पात्र हितग्राही हुए लाभान्वित –

धरमजयगढ़ के चरखापारा में जनसामान्य की सुविधा के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रथम चरण के प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति से आवेदकों को अवगत कराया साथ ही नए आवेदन भी प्राप्त किए। शिविर में चरखापारा एवं रैरूमाखुर्द के 16 हितग्राहियों को पीएम आवास से लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार सामुदायिक निवेश निधि के तहत विभिन्न स्व-सहायता समूहों को राशि वितरण, राशन कार्ड, पीएम आवास सम्मान निधि एवं बच्चों को जाति प्रमाण-पत्र से लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत धरमजयगढ़ लीनव राठिया, उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, शशि पटेल, सुरेन्द्र कुमार बेहरा, पुनेश्वर प्रसाद राठिया, मोहन सिंह ठाकुर, हरिशचंद्र राठिया, जनकराम राठिया, दशरथ राठिया, यशोदा राठिया, कमला राठिया, पूर्णिमा राठिया, विदुर सिंह, हरिओम शंकर सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

23 मई को इन स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर –

सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 23 मई को जिले के 03 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें रायगढ़ के कोड़तराई, खरसिया के बरभौना एवं धरमजयगढ़ के खम्हार शामिल है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending