Connect with us

खबर रायगढ़

24 मई को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में विशेष स्वास्थ्य शिविर ..

Published

on

जिले के चिन्हांकित स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं ,

गर्भवती एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं का किया जाएगा उपचार ..

रायगढ़, गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 24 मई 2025 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एक विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को समुचित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इस अभियान के अंतर्गत चिन्हांकित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञों, ग्रामीण चिकित्सा सहायकों और रेडियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एएनसी की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसमें विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें समय पर आवश्यक जाँच एवं उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इस पहल से मातृत्व स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ नवजात शिशु के बेहतर स्वास्थ्य हेतु मदद मिलेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर में चिकित्सा अधिकारी डॉ.रजनी नायक उपस्थित रहेंगी। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उपमा पटेल, एमसीएच रायगढ़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उषा रानी एवं डॉ. दिशा राजपूत, रायगढ़ शहरी (शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा) में चिकित्सा अधिकारी डॉ. काकोली पटनायक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले में जनरल सर्जन एवं एलएससीएस डॉ. ललिता राठिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा पटेल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में जनरल सर्जन डॉ. विजय लकड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलूंगा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. उपाध्याय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कापू में चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपशिखा भारतेन्दु, सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिशिरवृंद राठौर उपस्थित रहेंगी।

गर्भवती महिलाओं को मितानिन सुपरवाईजर ए.एन.एम के माध्यम से जांच हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लाया जायेगा। जहां गर्भवती माताओं को ब्लड जांच, हिमोग्लोबिन, सिकलिन वायरल मार्कर, सी.बी.सी., जांच पीएमएसएमए के तहत् नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाएगी।

सीएमएचओ ने जिले के सभी गर्भवती माताओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर अधिक से अधिक पहुंच कर जांच सुविधा का लाभ लेेने हेतु आग्रह किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending