Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री के नाम 5 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ..

Published

on

सक्ती, भारतीय किसान संघ, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) की टीम ने जिले के कलेक्टर से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम पांच सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विभिन्न मुद्दों के त्वरित समाधान की मांग करते हुए कहा कि इससे किसानों को राहत मिलेगी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ होंगी।

किसान संघ की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

धान खरीदी की शेष राशि का भुगतान – समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की वर्ष 2023-24 की चौथी किस्त का भुगतान राज्य शासन द्वारा शीघ्र किया जाए।

गौ वंदन योजना की त्वरित क्रियान्वयन – सड़कों पर घूम रहे मवेशियों से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए गौ वंदन योजना को जल्द लागू किया जाए ताकि गौ एवं जनधन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खाद भंडारण की मांग – जिले की सभी सेवा सहकारी समितियों में डी.ए.पी. (18:46) खाद का भंडारण किया जाए जिससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके।

बीज प्रक्रिया केंद्र का शीघ्र निर्माण – ग्राम कलमी, विकासखंड मालखरौदा में राष्ट्रीय कृषि योजना अंतर्गत स्वीकृत बीज प्रक्रिया केंद्र भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। स्वीकृत राशि 1.05 लाख होने के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है।

मैदानी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए – ग्राम सचिवालयों में पूर्व की भांति प्रत्येक सोमवार को आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, कृषि अधिकारी, पटवारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सचिव आदि की उपस्थिति अनिवार्य की जाए ताकि किसानों को पंचायत स्तर पर ही सुविधा मिल सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष रमाकांत चंद्रा, उपाध्यक्ष मनहरण लाल कमलेश (अधिवक्ता), हीरामणी वर्मा, हिरालाल कुर्रे (राजस्व प्रमुख), श्यामलाल साह (विद्युत प्रमुख), योगेन्द्र गबेल (तहसील अध्यक्ष), मुकुंद चंद्रा (जैविक प्रमुख), विनोद कुमार पांडेय (प्रचार प्रमुख), शिवचरण यादव (तहसील अध्यक्ष), जगमोहन राठौर, फागुलाल चंद्रा, कन्ता प्रसाद गबेल, कामता पटेल, देवदत्त चंद्रा (पर्यावरण प्रमुख), मदनलाल चंद्रा (कोषाध्यक्ष) सहित कई किसान साथी उपस्थित रहे।

किसान संघ ने उम्मीद जताई कि शासन इन मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़3 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending