खबर सक्ती ...
ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को समर्पित तिरंगा यात्रा का ग्राम पोरथा में भव्य आयोजन ..

सक्ती, ग्राम पंचायत पोरथा में सोमवार सायं 5:00 बजे “ऑपरेशन सिंदूर” में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए वंदन-अभिनंदन तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
बस स्टैंड से प्रारंभ हुई यह यात्रा राष्ट्रगान के साथ आरंभ हुई, जिससे संपूर्ण क्षेत्र देशभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा। यात्रा में गांव के वरिष्ठ नागरिकों के साथ महिलाएं, युवक-युवतियां एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह यात्रा स्कूलपारा मोहल्ला होते हुए गायत्री मंदिर से घूमकर दुर्गा मंदिर परिसर के पास भारत माता की आरती के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच केदार राठौर, उपसरपंच हीरालाल कुर्रे, पूर्व सरपंच श्याम राठौर, विनोद कुमार पांडे महाराज, सरस्वती शिशु मंदिर स्टाफ एवं अध्यक्ष सहित पंचायत के पंच, गणमान्य नागरिक तथा ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन ने ग्रामवासियों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया तथा वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को याद कर सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login