Connect with us

खबर सक्ती ...

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना ..

Published

on

जिले मे हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ ..

सक्ती, छत्तीसगढ राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु एक ऐतिहासिक कदम के रूप में विकसित कृषि संकल्प अभियान् का शुभारंभ किया गया है। इसी क्रम मे विगत दिवस जिले के विकासखंड सक्ती, विकासखण्ड जैजैपुर और विकासखण्ड डभरा मे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ जिले के विकासखंड सक्ती, विकासखण्ड जैजैपुर और विकासखण्ड डभरा में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा किसान रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। विकसित कृषि संकल्प अभियान कृषि क्षेत्र में नवाचार और वैज्ञानिक पद्धतियों को बढावा देने के साथ किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढाकर आधुनिक कृषि तकनीकों से जोडने की दिशा में एक विशेष पहल है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में तीन रथों को तैयार कर रवाना किया गया है, जो 15 दिवस के भीतर 78 पंचायतों तक पहुंचेंगे। प्रतिदिन किसान रथ दो-दो ग्राम पंचायतों में जाकर जिले के किसानों को विभागीय योजनाओं, नवीनतम तकनीकों एवं कृषि संबंधित समस्याओं के समाधान से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही यह किसान रथ कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य विभागों की प्रमुख योजनाओं को फलैक्स के माध्यम से एवं संकल्प अभियान के लिये तैयार आडियों को गांव में घूम-घूमकर प्रसारित एवं प्रचारित भी करेगा। विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन, कृषि विज्ञान केंद्र एवं स्थानीय किसान उत्पादक संगठन एफपीओ के कार्यकर्ता प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। विशेषज्ञ वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षित कर्मी किसानों को उनकी कृषि समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान प्रदान करेंगे। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य निर्मल सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुशील सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, उप संचालक कृषि शशांक सिंदे, एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम, एसडीएम डभरा बालेश्वर राम, जनपद पंचायत जैजैपुर सीईओ सुश्री वर्षारानी चिकनजूरी, जनपद पंचायत डभरा सीईओ सी के आदिले सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न किसान, बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के मुख्य उद्देश्य –

विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों को पारंपरिक पद्धतियों से आगे बढाकर वैज्ञानिक, आधुनिक एवं नवाचार आधारित खेती से जोडना, कम लागत में अधिक उत्पादन की दिशा में किसानों को सक्षम बनाना, जैविक खेती को प्रोत्साहन एवं मृदा परीक्षण के माध्यम से उपजाऊ भूमि संरक्षण, किसानों की आमदनी में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रमुख गतिविधियां –

विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रमुख गतिविधियों के तहत प्रशिक्षण कार्यशालाएं- ग्राम पंचायत स्तर पर वैज्ञानिक खेती, ड्रिप सिंचाई, वर्मी कंपोस्ट, फसल विविधिकरण, मिश्रित खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन आदि विषयों पर प्रशिक्षण, खेतों में डेमो प्लॉट प्रदर्शन- ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार किए गए मॉडल प्लॉट्स में किसानों को नई तकनीकों का सीधा अनुभव लेने का अवसर, डिजिटल सलाह एवं संपर्क:- मोबाइल ऐप्स और टोल फ्री नंबर के माध्यम से किसानों को निरंतर तकनीकी सलाह एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरणर- मृदा परीक्षण के आधार पर जैविक खाद व उर्वरकों की सलाह एवं जागरूकता, सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं:- प्रमाणित बीज, उन्नत कृषि यंत्रों एवं जैविक उत्पादों पर अनुदान व सब्सिडी किसानों को प्रदान कि जाएगी।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के दृष्टिकोण –

विकसित कृषि संकल्प अभियान किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का अभियान है। यह अभियान किसानों को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर विकसित भारतवर्ष की अवधारणा को धरातल पर साकार करेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर9 मिनट ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर19 मिनट ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर44 मिनट ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending