Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

तस्मै श्री गुरवे नमः ..

Published

on

गुरुओं के आशीर्वाद से संवरती है जिंदगी ,

शिक्षक दिवस पर विशेष लेख बलवंत सिंह खन्ना ..

जांजगीर-चांपा, शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक अवसर नहीं बल्कि उन गुरुओं को स्मरण करने का दिन है जिनकी मेहनत, त्याग और मार्गदर्शन से विद्यार्थी का भविष्य संवरता है। जीवन के संघर्षों और शिक्षा के महत्व को अपने व्यक्तिगत अनुभव से जोड़ते हुए बलवंत सिंह खन्ना ने इस दिन को और अधिक सार्थक बनाने का प्रयास किया है।

श्री खन्ना ने बताया कि उनका बचपन एक सामान्य ग्रामीण परिवार में बीता। शिक्षा की ओर प्रेरणा उन्हें अपने बाबू जी से मिली, जिन्होंने कठिन आर्थिक परिस्थितियों में भी बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दी। बचपन के दिनों की याद साझा करते हुए वे बताते हैं कि कैसे गांव में बरसात के पहले छत की छान्ही सुधारने जैसे कार्य आम थे। ऐसे ही एक दिन उन्होंने साहस जुटाकर बाबू जी से 11वीं कक्षा में दाखिले की अनुमति मांगी। बाबू जी ने छान्ही सुधार के लिए रखे 500 रुपये उन्हें देकर पढ़ाई जारी रखने को कहा। यह प्रसंग उनके जीवन का turning point साबित हुआ।

गांव के सरकारी स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने ससहा के शासकीय विद्यालय से 10वीं कक्षा पूरी की। उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा के लिए पामगढ़ के प्रसिद्ध विद्या निकेतन मॉडल कान्वेंट स्कूल में दाखिला लिया। गांव के सरल परिवेश से निकलकर आधुनिक शिक्षण पद्धति वाले इस स्कूल में पढ़ाई शुरू करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन यही चुनौतियां उन्हें आगे बढ़ने का प्रेरणा स्रोत बनीं।

बलवंत सिंह खन्ना ने कहा कि मौलिक शिक्षा की मजबूत नींव उन्हें गांव के स्कूलों से मिली। वहीं विद्या निकेतन स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य श्री नरेंद्र पांडेय का मार्गदर्शन उनके जीवन में अमूल्य योगदान रहा। पांडेय सर न केवल श्रेष्ठ शिक्षक थे बल्कि आर्थिक रूप से भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करते थे। उनका धैर्य और विद्यार्थियों को प्रेमपूर्वक समझाने की शैली आज भी प्रेरणा देती है।

“पांडेय सर का क्लास में आकर बिना गुस्सा किए हमें समझाना, हर विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक का महत्व रेखांकित करता था।” – बलवंत सिंह खन्ना जी कहते हैं।

वे बताते हैं कि विद्यालयीन शिक्षा जीवन की नींव है। महाविद्यालयीन शिक्षा कैरियर को दिशा देती है, लेकिन प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक का शिक्षण विद्यार्थियों के चरित्र और संस्कारों को आकार देता है। यही कारण है कि आज भी उन्हें अपने स्कूल के दिन, शिक्षकों की सीख और डांट फटकार स्नेहिल स्मृतियों की तरह याद आती है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर बलवंत सिंह खन्ना ने कहा, जिन गुरुओं ने मेरी बुनियाद को मजबूत किया, जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया, उन्हें शत्-शत् नमन। यदि आज मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं, तो उसका श्रेय उन्हीं को जाता है।

गुरु का स्थान हमारे समाज में हमेशा सर्वोच्च माना गया है। ऐसे में इस दिन हमें न केवल अपने शिक्षकों को स्मरण करना चाहिए, बल्कि उनकी शिक्षा को जीवन में आत्मसात भी करना चाहिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़17 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending