Connect with us

खबर सक्ती ...

जामपाली में विकास कार्यों की सौगात, डॉ. चरणदास महंत ने 16 लाख से अधिक की लागत के कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण ..

Published

on

ग्रामीणों ने डॉ. महंत का जताया आभार, डॉ. महंत बोले – विधानसभा क्षेत्र में अब रुकेंगे नहीं विकास के कदम ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 9 नवंबर को ग्राम पंचायत जामपाली में करीब 16.60 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत जामपाली में 6 लाख रुपए की लागत से सकरेलिया घर से गोकुल घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य तथा 2.60 लाख रुपए की लागत से भरतुदास के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही 3 लाख रुपए की लागत से छतदार चबूतरा निर्माण एवं 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य कबीर स्तंभ जामपली का लोकार्पण भी किया गया।

ग्राम पंचायत जामपाली की सरपंच कलावती साण्डे ने बताया कि डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में जामपाली पंचायत को सीसी रोड, सरदार चबूतरा, सामुदायिक भवन सहित अनेक विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी हो गई है।

इस अवसर पर विधायक डॉ. महंत ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम से कोई कार्य रुकना नहीं चाहिए। उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े हर कार्य को वे पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुटता बनाए रखने और स्वच्छता व सद्भाव के साथ गांव के विकास में भागीदार बनने की अपील की।

कार्यक्रम में महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर, नरेश गेवाडीन, ऋषि राय, राइस किंग खुटें, कन्हैया कंवर, अलका जायसवाल, भुरु अग्रवाल, राजू राठौर, महबूब खान, रथराम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच कलावती साण्डे, सचिव शांति राठिया एवं उपसरपंच याद बाई चंद्रा के साथ पंचायत प्रतिनिधि राजू राबेल, पूर्व सरपंच देवानंद चंद्रा, अनिल भरद्वाज, संतराम महिलांगे, सुनी बाई, फुल बाई, पूनम गबेल, सुरेश साण्डे, सीताराम चंद्रा, दिलीप साण्डे, देव कुमार, दयादास, सोहनदास, फुलेश्वर आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन ग्रामवासियों द्वारा अपने लोकप्रिय विधायक डॉ. चरणदास महंत के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending