Connect with us

खबर सक्ती ...

मोबाइल मेडिकल यूनिट में दवाइयों की किल्लत— शासन की महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर लड़खड़ाई ..

Published

on

सप्लायर-प्रशासन की लापरवाही से मुफ्त इलाज योजना बेअसर, मरीजों में बढ़ा आक्रोश ,

170 दवाइयों का नियम, 50 दवाइयां भी मौके पर उपलब्ध नहीं— सक्ती में मोबाइल मेडिकल यूनिट स्वास्थ्य सेवा बनी मजाक ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ सरकार गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को घर-घर मुफ्त इलाज और दवाई उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना—स्वास्थ्य परामर्श आपके घर तक का सक्ती जिले में जिस तरह से मजाक बन रहा है, वह न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्देश्य था कि हर मोहल्ले में जाकर मरीजों को न सिर्फ जांच और परामर्श मिले, बल्कि आवश्यक दवाइयां भी मौके पर उपलब्ध हों। नियमों के मुताबिक इन यूनिटों में 170 प्रकार की दवाइयों का स्टॉक अनिवार्य है, लेकिन वास्तविक स्थिति शर्मनाक और चिंताजनक है— 50 प्रकार की दवाइयां तक भी उपलब्ध नहीं हैं। विगत कई महीनों से यह हालत जस की तस बनी हुई है।

सबसे जरूरी दवाइयों की भी भारी कमी है। आयरन, कैल्शियम, एमोक्सी, एजिथ्रोमाइसीन, सर्दी-खांसी की सिरप, सेटिरिज़िन, एमोक्सी सिरप, पेरासिटामोल, बी-कॉम्प्लेक्स, एसप्रो, डायक्लो जेल, बेटाडिन—ऐसी कई बुनियादी दवाइयां जिनके बिना प्राथमिक उपचार अधूरा है, मोबाइल यूनिटों में उपलब्ध ही नहीं हैं। हालत यह है कि डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी बिना दवा के केवल परामर्श देकर लौटने को मजबूर हैं, जबकि मरीजों को बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।

विभाग के संबंधित अधिकारी काजल साहू ने मोबाइल पर स्वीकार किया कि दवाइयों की कमी बनी हुई है। उन्होंने बताया— रिक्वायरमेंट लगातार भेजा जा रहा है, लेकिन वेंडर द्वारा दवाइयों की सप्लाई नहीं की जा रही है।

दूसरी ओर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे ने दवा सप्लायर को नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि भी की और कहा कि तत्काल दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, नोटिस से कितना फर्क पड़ेगा और कार्रवाई कब तक होगी, यह बड़ा सवाल है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट की यह लापरवाही केवल कागजी खानापूर्ति भर नहीं, बल्कि गरीबों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। शासन लाख कोशिश करे, लेकिन जब जमीनी स्तर पर ठेकेदार ही मनमानी करने लगें और अधिकारियों पर कार्रवाई की जगह सिर्फ नोटिस तक सीमित रह जाएं, तब योजनाएं फाइलों में चमकती रह जाती हैं और जनता को राहत के नाम पर निराशा ही मिलती है।

सक्ती जिले में यह स्थिति अब आम जनता के बीच रोष का कारण बन चुकी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सरकार मुफ्त इलाज और दवाई की बात करती है, तो इसी सरकारी व्यवस्था में दवा क्यों गायब है? क्या शासन प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर वेंडर पर ठोस कार्रवाई करेगा, या फिर यह मोबाइल मेडिकल यूनिट सच में ‘चलती फिरती मजाक यूनिट’ बनकर रह जाएगी?

समय की मांग है कि सरकार तत्काल हस्तक्षेप करे, सप्लायर पर कठोर कार्रवाई हो, और गरीबों के लिए बनाई गई योजना को जमीन पर ईमानदारी से लागू किया जाए—वरना ये योजनाएं सिर्फ भाषणों और बैनरों में ही दम तोड़ देंगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending