Connect with us

खबर सक्ती ...

नई जमीन गाइडलाइन दरों में बेतहाशा वृद्धि गरीब-मध्यम वर्ग के सपनों पर हमला : अर्जुन राठौर ..

Published

on

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सरकार से नीति वापस लेने की मांग की, दि आंदोलन की चेतावनी ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा जारी नई जमीन गाइडलाइन दरों में भारी वृद्धि को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने गरीब, मध्यम वर्ग, किसानों और आदिवासी समुदाय के हितों के खिलाफ बताया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए इस निर्णय को “अमानवीय, अतार्किक और जनविरोधी” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला सीधे-सीधे आम जनता के सपनों पर कुठाराघात है और जमीन के कारोबार को पूरी तरह ठप कर देगा।

अर्जुन राठौर ने कहा कि नई गाइडलाइन में शहरी क्षेत्रों की जमीन दरों में 20 से 40 प्रतिशत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से 500 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी गई है, जो अब तक की सबसे बड़ी और बेसिर-पैर की वृद्धि है। उनके अनुसार इसका सबसे बड़ा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ेगा, जिनके लिए अपना घर बनाना अब लगभग असंभव हो जाएगा। किसानों के लिए भी जमीन खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया कठिन और महंगी हो जाएगी।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 30 लाख की जमीन पर 22 लाख की स्टाम्प ड्यूटी लगाना केवल एक सनकी और तानाशाह सरकार ही कर सकती है। इससे स्पष्ट है कि सरकार को जनता की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है।

अर्जुन राठौर ने सरकार के इरादों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति काले धन को वैध बनाने की साजिश जैसी प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कुछ मंत्री एवं नेता पिछले दो वर्षों में भ्रष्टाचार से अर्जित धन से बड़ी मात्रा में जमीनें ख़रीद चुके हैं। अब भारी वृद्धि करके इन जमीनों की सरकारी वैल्यू बढ़ाकर, उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने और प्रॉपर्टी गेन टैक्स भरकर काला धन सफेद करने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने नई दरों को तकनीकी रूप से भी अव्यवहारिक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क पर स्थित 500 रुपए प्रति वर्ग फुट की जमीन और उसी के पीछे 5-6 फुट की संकरी गली की जमीन का मूल्य समान करना जमीनी हकीकत को नज़रअंदाज़ करना है। यह प्रावधान व्यावहारिकता के बिल्कुल विपरीत है।

अर्जुन राठौर ने कृषि भूमि के मूल्यांकन को लेकर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि नगर निगम सीमा के भीतर भी कई कृषि योग्य भूमि मौजूद हैं, जिन्हें किसान खेती के उद्देश्य से खरीदते-बेचते हैं। लेकिन नई गाइडलाइन में इन्हें भी 35 डिसमिल प्रति वर्ग फुट के हिसाब से मूल्यांकित करना किसानों के हितों पर सीधा आघात है।

उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों के लिए भी नीति को घातक बताया। बस्तर, सरगुजा सहित राज्य के बड़े हिस्से में आदिवासी स्वामित्व वाली भूमि है। राठौर ने कहा कि आदिवासी जमीन की दर सामान्य जमीन के बराबर रखना आर्थिक शोषण जैसा कदम है, जिससे आदिवासी समुदाय की जमीन सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।

अर्जुन राठौर ने चेतावनी दी कि इस निर्णय से संपत्ति कर भी बढ़ेगा, जिसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ेगा। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि वह तुरंत इस “जनविरोधी और क्रूर” नीति को वापस ले। अन्यथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जिला-स्तर पर व्यापक आंदोलन शुरू करेगी और गरीब, मध्यम वर्ग, किसानों व आदिवासी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending