Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती पुलिस का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न, आईजी संजीव शुक्ला ने परखी कार्यप्रणाली ..

Published

on

परेड, पुलिस दरबार और थानों की समीक्षा, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ,

जनता से बेहतर व्यवहार व अनुशासन पर जोर, नववर्ष में जनहित कार्य का आह्वान ..

सक्ती, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) का जिला पुलिस सक्ती का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम 22 एवं 23 दिसंबर 2025 को संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना, कार्यालय, परेड, पुलिस दरबार एवं विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के प्रथम दिन 22 दिसंबर को पुलिस महानिरीक्षक के सक्ती आगमन पर सर्वप्रथम थाना बाराद्वार का निरीक्षण किया गया। यहां लंबित अपराध, चालान, मर्ग प्रकरण एवं महत्वपूर्ण शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण के निर्देश थाना प्रभारी को दिए गए। साथ ही लघु अधिनियम के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, रिकॉर्ड रूम, मालखाना, सीसीटीएनएस, विवेचक कक्ष का भ्रमण किया गया तथा उपस्थित स्टाफ की समस्याएं भी सुनी गईं। इसके पश्चात पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सक्ती का निरीक्षण कर डायजेस्ट, विभागीय जांच एवं लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती हरीश यादव उपस्थित रहे।

रात्रि विश्राम सक्ती में करने के पश्चात 23 दिसंबर को प्रातः 8 बजे जेठा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी पुलिस महानिरीक्षक द्वारा ली गई। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक उमेश कुमार राय ने किया। अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कुल पांच प्लाटून परेड में शामिल रहीं। परेड निरीक्षण के दौरान ड्रिल एवं बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा उत्कृष्ट गणवेश एवं अनुशासन प्रदर्शित करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही जनसमस्या एवं कानून व्यवस्था की स्थिति में त्वरित बल उपलब्ध कराने हेतु उपयोगी शासकीय वाहनों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव संबंधी निर्देश दिए गए।

परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के अधिकांश पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति में जवानों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण हेतु सहमति प्रदान की गई। इस अवसर पर नवनियुक्त पांच आरक्षकों को नियुक्ति आदेश प्रदान कर उन्हें कर्तव्यनिष्ठ सेवा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता से शालीन व्यवहार, परिवार को समय देने तथा स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सीख दी। उन्होंने आगामी नववर्ष 2026 में प्रत्येक पुलिसकर्मी से प्रतिमाह जनहित में कम से कम एक अच्छा कार्य करने का संकल्प लेने की अपील की।

पुलिस दरबार के उपरांत नवीन पुलिस लाइन में विभिन्न थाना एवं चौकियों में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण पुलिस महानिरीक्षक की उपस्थिति में किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय सक्ती की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की गई एवं संबंधित प्रभारियों को बेहतर कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस प्रकार पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला का यह वार्षिक निरीक्षण जिला पुलिस सक्ती के लिए अत्यंत उपयोगी रहा, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली, क्षमता एवं छवि में सकारात्मक सुधार की अपेक्षा की जा रही है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु लाखों की राशि स्वीकृत – गिरधर जायसवाल ..

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों को बड़ी सौगात, हर विद्यालय को 5-5 लाख मंजूर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती मे बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब ..

श्रद्धांजलि कार्यक्रम पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत पहुंचे विकास, जितेश अग्रवाल के निवास की सौजन्य मुलाकात.. सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

“बंपर धमाका ऑफर 2026” में किस्मत चमकी, राम ट्रेडर्स के लकी ड्रॉ में विजेताओं की लगी कतार ..

राम ट्रेडर्स का भव्य आयोजन बना आकर्षण का केंद्र, पारदर्शी लकी ड्रॉ से ग्राहकों का बढ़ा भरोसा .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

PMS स्कीम के तहत रामनरेश यादव बने आइसेक्ट के जिला प्रबंधक, कौशल विकास को मिलेगी नई रफ्तार ..

सक्ती में PMS योजना का विस्तार करेंगे रामनरेश यादव, पंचायत स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य .. सक्ती, वित्तीय वर्ष 2026-27...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाबू बिसाहू दास महंत जी ने जनता के लिए अच्छा काम किया इसलिए जन मानस कई दशक बीत जाने के बाद भी उन्हें याद करते हैं – डॉ चरणदास महंत ..

श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, वस्त्र वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकतत्व में हुआ आयोजन .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बिसाहू दास महंत जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, कलेक्टर, जिला सीईओ सहित नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि ..

खुशहाल छत्तीसगढ़ का सपना देखा था बिसाहू दास महंत जी ने – रामकुमार यादव .. सक्ती में 4 नई 108...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा एवं बिलासपुर जिले के प्रवास में ..

राज्यपाल बांकी मोंगरा के ग्राम ढप-ढप मे हनुमंत कथा व सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending