Connect with us

खबर सक्ती ...

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

Published

on

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप कुमार पटेल के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के नाम से टेट, पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति की तिथि से सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन की गणना सहित मांगों को लेकर दिनांक 13 फरवरी 2026 को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा। ज्ञापन को स्वीकार करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने आश्वस्त किया कि इसे संबंधित विभागों एवं शीर्ष स्तर तक प्रेषित किया जाएगा।

ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगें –

माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में रमेश चंद्रवंशी के WPS/2255/2021 एवं अन्य याचिकाओं में पारित निर्णय दिनांक 23 जनवरी 2026 के अनुसार पूर्व सेवा की गणना करते हुए संविलियन पूर्व सेवा को पेंशन योग्य सेवा मान्य करने संबंधी आदेश जारी किया जाए।

केंद्र सरकार के समान 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा पर पूर्ण पुरानी पेंशन अर्थात 50 प्रतिशत पेंशन का प्रावधान किया जाए। दस वर्ष के स्थान पर पांच वर्ष की सेवा में न्यूनतम पुरानी पेंशन का प्रावधान लागू किया जाए। पदोन्नति से वंचित सहायक शिक्षक एवं शिक्षकों को दस वर्ष की सेवा की शर्त में एक बार शिथिलता (वन टाइम रिलेक्सेशन) देते हुए पांच वर्ष में क्रमोन्नति प्रदान की जाए।

टेट की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए हस्तक्षेप याचिका दायर करते हुए शिक्षा विभाग के द्वारा विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित कर शिक्षकों के हितों की रक्षा की जाए। डीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए छह माह का बीएड ब्रिज कोर्स प्रारंभ किया जाए। मोबाइल वीएसके एप के स्थान पर बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था की जाए।

ज्ञापन सौंपने के लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती से महेन्द्र कुमार राठौर, शैलेश कुमार देवांगन, मदनमोहन जायसवाल, यशवंत सिंह राठौर, साहिल सिंह, कामेश्वर गवेल, अनिल राठौर, सुरेश मरावी, लेखपाल चौधरी,मास्टर मुन्ना ठाकुर, वेद प्रकाश जायसवाल, श्रीमती रानी दुबे, श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, श्रीमती मृणालिनी पोर्ते, श्रीमती नीता भारद्वाज, श्रीमती अंकिता राठिया, श्रीमती लक्ष्मी राठौर, नारायण सिंह पोर्ते, बबुआ रामू उरांव, अनिल सिदार, शरद पटेल, भोलेनाथ उरांव, अनिल मरकाम, लक्ष्मी नारायण लहरे, चितेश्वर साहू, पवन मरावी, सुरेन्द्र कुमार राठौर, लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे, रामनरेश तंबोली सहित काफी संख्या में टीचर्स उपस्थित थे।

उक्त आशय की जानकारी छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन – सक्ती ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र कुमार राठौर ने दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending