Connect with us

खबर सक्ती ...

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

Published

on

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन ..

सक्ती, नगर में 15 फरवरी को आयोजित होने वाली विशाल शिव बारात को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शिव बारात आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ‘लल्ली’ की उपस्थिति में जिला पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बारात मार्ग और व्यवस्थाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी वाई. एन. शर्मा, एसडीओपी सक्ती भुवनेश्वरी पैंकरा एवं नगर निरीक्षक लखन लाल पटेल स्वयं मौके पर पहुंचे और आयोजन की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान समिति अध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने अधिकारियों को शिव बारात के निर्धारित रूट, प्रमुख ठहराव स्थलों तथा संभावित भीड़ वाले क्षेत्रों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शिव बारात को और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित रूप से निकालने की योजना बनाई गई है, जिसमें विभिन्न झांकियां, डीजे दल और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या शामिल रहेगी।

आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन से बारात के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम करने का निवेदन किया। समिति सदस्यों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने आश्वासन दिया कि शिव बारात के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी ने भी यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

नगर में शिव बारात को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से सहयोग एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, ताकि धार्मिक उत्सव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending