Connect with us

ख़बर रायपुर

मां से बिछड़कर खेत में पहुंचा चार माह का तेंदुए का शावक ..

Published

on

ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू ..

रायपुर, गौरतलब है कि श्रृंगी ऋषि पहाड़ी की तराई में स्थित खेतों में ग्रामीणों ने लगभग चार माह के तेंदुए के शावक को देखा। संभावना है कि शावक अपनी मां से बिछड़कर भटकते हुए रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गया था। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शावक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

राज्य में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में वन विभाग ने एक और सराहनीय कार्य किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशों में धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र अंतर्गत बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम छिपली पारा में तेंदुए के एक शावक का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

रेस्क्यू के बाद विभागीय प्रक्रिया के तहत शावक को नगरी स्थित पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पशु चिकित्सकों द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में शावक पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। रेंज अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार शावक को आगे की देखभाल और सुरक्षित वातावरण के लिए नया रायपुर स्थित जंगल सफारी भेजा गया है।

नगरी-सिहावा क्षेत्र सघन वनों और पहाड़ी भू-भाग के कारण तेंदुए और अन्य वन्यजीवों के लिए उपयुक्त प्राकृतिक आवास माना जाता है। वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में भी मदद मिल रही है। गांव के ग्रामीणों की सूझबूझ और जिम्मेदारी की खुलकर सराहना की है।

विभाग का कहना है कि यदि लोग इसी तरह जागरूकता और संवेदनशीलता दिखाएं, तो मानव-वन्यजीव संघर्ष को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इस घटना से यह भी साबित हुआ है कि सही समय पर सही कदम उठाने से वन्यजीवों की जान बचाई जा सकती है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर23 सेकंड ago

मां से बिछड़कर खेत में पहुंचा चार माह का तेंदुए का शावक ..

ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू .. रायपुर, गौरतलब है कि श्रृंगी ऋषि पहाड़ी की तराई...

ख़बर रायपुर14 मिनट ago

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान: समर्थन मूल्य के अंतर की राशि होली के पहले एकमुश्त देने का निर्णय – मुख्यमंत्री साय ..

लगभग 10,000 करोड़ रुपये सीधे 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में जाएंगे .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर कोरबा43 मिनट ago

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन ..

कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर...

खबर सक्ती ...50 मिनट ago

सुवाडेरा में रात्रिकालीन नवधा रामायण का भव्य शुभारंभ ..

दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ अखंड नवधा रामायण, उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बाथरूम की एस्बेस्टस शीट में छिपी अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल ..

सक्ती आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: छद्म खरीद से खुलासा, 6 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद .. सक्ती, कलेक्टर के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक परम पूज्य श्री असंग साहेब का तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा ..

रामकुमार–गीता गबेल के आतिथ्य में होगा भव्य आध्यात्मिक आयोजन, प्रतिदिन सत्संग व रात्रि भंडारा .. रामकुमार–गीता गबेल ने की सपरिवार...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

नहर मरम्मत व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – रविन्द्र गवेल ..

किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा, नहर व कुलाबा निर्माण कार्यों का जमीनी जायजा .. खरसिया, क्षेत्र के किसानों को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

एडीआईपी योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं मापन शिविर आयोजित, 17 से 20 फरवरी तक ..

सक्ती, जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति का निर्वाचन 16 फरवरी को ..

सक्ती, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन आगामी 16 फरवरी 2026 को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान ..

जिले के दो विकासखंड सक्ती–डभरा में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन .. सक्ती, जिले के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending