Connect with us

खबर सक्ती ...

ग्राम लिमतरा में तीन दिवसीय सतनाम मेले का आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब ..

Published

on

पवित्र जैतखाम के समक्ष बाबा गुरू घासीदास के सतनाम विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ,

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारी सतनाम मेले में हुए शामिल ..

सक्ती, जिले के ग्राम पंचायत लिमतरा में आयोजित तीन दिवसीय सतनाम मेला श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बनकर उभरा। जिले भर से बाबा गुरू घासीदास जी के अनुयायी इस पावन आयोजन में शामिल हो रहे हैं। मेले के दूसरे दिवस रात्रिकालीन कार्यक्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए और बाबा के सतनाम विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी से श्याम लाल सितारे, जिलाध्यक्ष रेशम कुर्रे, पूर्व जिलाध्यक्ष छोटेलाल भारद्वाज, जैजैपुर ब्लाक इकाई अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता अजगल्ले, पूर्व प्रवक्ता उदय मधुकर, योमप्रकाश लहरें, पूरन भारद्वाज, कीर्तन टंडन, चेतन बंजारे, मनहरण भारद्वाज, लक्ष्मण कोसरिया, दयानंद, संतराम, रामकुमार, गणेश रत्नाकर, दिलसाय लहरे, हलधर रात्रे, सरपंच श्रीमती मालती भारद्वाज, श्रीमती रवीना कोसरिया सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके साथ ही सतनामी अधिकारी-कर्मचारी संघ से डॉ. ए.आर. जांगड़े, डॉ. डी.के. कुर्रे, सोहित धीरहे, गेसराम बंजारे, रमेश खुंटे सहित संघ के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने पवित्र जैतखाम के समक्ष बाबा गुरू घासीदास जी की पूजा-अर्चना कर उनके बताए सतनाम विचारधारा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने 269 वर्ष पूर्व थे। “मनखे-मनखे एक बरोबर” का संदेश सामाजिक समरसता, समानता और मानवता की भावना को मजबूत करता है। सतनाम विचारधारा को सच्चे मन से जीवन में उतारकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के पूर्व लिमतरा गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक व आत्मीय स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम लिमतरा में बीते कई दशकों से निरंतर तीन दिवसीय सतनाम मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में पंथी गीत, नृत्य, सतनाम संगोष्ठी सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा गुरू घासीदास जी के सतनाम संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending