Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती पुलिस की अनूठी पहल: ग्राम पेंड्रवा में आयोजित ‘चलित थाना’, एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं ..

Published

on

स्कूली बच्चों को मिला करियर गाइडेंस, साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति का संदेश ,

सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा: जनप्रतिनिधियों व महिला समूहों से एसपी का संवाद ..

सक्ती, सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और पुलिस–जनसंपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंड्रवा में ‘चलित थाना’ का विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं साझा कीं, वहीं स्कूली बच्चों को भविष्य के प्रति जागरूक और प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल पेंड्रवा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को करियर गाइडेंस प्रदान किया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताते हुए कहा कि यही सफलता की कुंजी है। एसपी ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।

जागरूकता शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक ठाकुर ने वर्तमान समय की प्रमुख चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय बताए तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर जोर दिया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। नशे को जीवन के लिए अभिशाप बताते हुए उन्होंने युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला।

‘चलित थाना’ के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ठाकुर ने ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंचों एवं महिला समूहों के साथ संवाद कर गांव की सुरक्षा व्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विश्वास बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने ग्रामीणों के साथ अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर भी साझा किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण, थाना प्रभारी गगन बाजपेयी चंद्रपुर, पुलिस स्टाफ, ग्राम पंचायत पेंड्रवा के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गगन बाजपेयी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending