Connect with us

खबर सक्ती ...

मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है – अघोर गुरू पुनीत शाही बाबा ..

Published

on

अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह के पुनीत साही बाबा पहुंचे दूरस्थ पहाड़ी अंचल के गांव पनारी ,

अघोरपीठ आश्रम बोईरडीह की ओर से पनारी गांव के गरीब जरूरतमंद लोगों में बांटे कंबल ..

सक्ती, अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह–जैजैपुर के अघोर गुरू बाबा पुनीत शाही शुक्रवार 9 जनवरी को सक्ती जिले के दूरस्थ पहाड़ी अंचल स्थित ग्राम पनारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने आश्रम व संस्थान की ओर से गांव के गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में कुल 50 जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए, वहीं जरूरतमंद बच्चों को अंगवस्त्र भी प्रदान किए गए।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान अघोर गुरू बाबा पुनीत शाही ने उपस्थित ग्रामीणों और भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समाज धीरे-धीरे कुलुषित होता जा रहा है। लोगों के बीच ईर्ष्या, द्वेष और आपसी मनमुटाव बढ़ रहा है, जिससे समाज खंडित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए हमें आत्ममंथन करने की आवश्यकता है और यह सोचने की जरूरत है कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव कैसे बढ़े।

बाबा पुनीत शाही ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को आपसी प्रेम को बढ़ावा देना चाहिए और मिल-जुलकर रहना चाहिए। अपने व्यवहार में प्रेम, सहयोग और करुणा को अपनाकर ही समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और मानव सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम का एकमात्र उद्देश्य मानव सेवा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य करते हुए आश्रम समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। बाबा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे हमेशा मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहें और जरूरतमंदों की मदद को अपना कर्तव्य समझें।

गौरतलब है कि अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोईरडीह में स्थित है। यह आश्रम अघोरपंथ से जुड़ा हुआ है। आश्रम आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के सेवा व उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय है। पनारी गांव में आयोजित यह कंबल वितरण कार्यक्रम इसी सेवा भावना का प्रत्यक्ष उदाहरण रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending