खबर सक्ती ...
शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु लाखों की राशि स्वीकृत – गिरधर जायसवाल ..

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों को बड़ी सौगात, हर विद्यालय को 5-5 लाख मंजूर ..
सक्ती, छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए निर्धारित दरों पर राशि स्वीकृत की गई है। इस पहल से विद्यार्थियों को प्रार्थना एवं अन्य सामूहिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत की अनुशंसा पर जिला जांजगीर-चांपा एवं जिला सक्ती के अनेक विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उनके प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र सक्ती के अंतर्गत कई प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रार्थना शेड निर्माण के लिए राशि मंजूर की गई है।
स्वीकृत विद्यालयों में प्राथमिक शाला लछनपुर, पोंड़ी कला, प्राथमिक शाला पोंड़ीकला, बालपुर, उच्च प्राथमिक शाला भीठ्ठी, हायर सेकेंडरी स्कूल सारागांव सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्राथमिक शाला मोहगांव, धनपुर, जामपाली एवं जर्वे में भी प्रार्थना शेड निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
गिरधर जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक चयनित विद्यालय के लिए पांच-पांच लाख रुपये की राशि शासन द्वारा स्वीकृत की गई है। इन निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्य शीघ्र और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा बरसात और धूप जैसी परिस्थितियों में भी प्रार्थना एवं अन्य गतिविधियां बिना किसी बाधा के संचालित हो सकेंगी। साथ ही, यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि इस प्रकार की योजनाएं शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login