खबर सक्ती ...
सक्ती मे बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब ..

श्रद्धांजलि कार्यक्रम पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत पहुंचे विकास, जितेश अग्रवाल के निवास की सौजन्य मुलाकात..
सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती के अवसर पर बुधवार, 1 अप्रैल को हटरी रोड स्थित बिसाहू दास महंत उद्यान में भव्य श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए और स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की आत्मकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत भी उपस्थित रहे। उन्होंने बाबूजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के पश्चात डॉ. महंत ने नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायिक प्रतिष्ठान मां महामाया ट्रांसपोर्ट (सक्ती एवं रायपुर) के संचालक विकास अग्रवाल एवं जितेश अग्रवाल के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की और विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की।


इस अवसर पर डॉ. महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), पूर्व विधायक विनय जायसवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल, पं. बलराम पांडे, सरवन सिदार, रूपनारायण साहू, कालू अग्रवाल, भुरु अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में महंत समर्थक उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login