Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की साप्ताहिक समीक्षा बैठक: हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दिए सख्त निर्देश ..

Published

on

लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर, विभिन्न विभागों के कार्यों की कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर जल प्रमाणीकरण को समयबद्ध और सही तरीके से पूर्ण करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी पात्र घरों तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, गुणवत्ता बनाए रखते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र, आधार एमबीयू एवं पीएम श्री योजना की प्रगति की समीक्षा कर इन्हें प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने और शत-प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
            

इसके साथ ही समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने विद्युत विभाग की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।  बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी सहित अन्य कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, संयुक कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर राजनांदगांव ..56 सेकंड ago

बडी खबर: साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं ‘लेडी सिंघम’, आईजी ने मांगा स्पष्टीकरण ..

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान की थी हर्ष फायरिंग , पुलिस मुख्यालय ने मामले को लिया...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना ..

रायपुर जिले मे स्थित सालासार विहार परियोजना में नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण की सख्ती , रेरा अधिनियम की धारा...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर17 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending