Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारी पर छापा, 7 लीटर महुआ शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

वार्ड नंबर 01 में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: मुखबिर सूचना पर दबिश, आरोपी भेजी गई जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा वार्ड क्रमांक 01 में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 7 लीटर महुआ शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 1 निवासी रथबाई पति किरन अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना की पुष्टि के लिए आबकारी टीम ने पहले एक छद्म खरीदार के माध्यम से शराब की खरीदारी कराई, जिसमें अवैध बिक्री की पुष्टि हुई।

इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश देकर जांच की, जहां से 3 प्लास्टिक बोतलों में 2-2 लीटर तथा 1 बोतल में 1 लीटर, कुल 7 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा, बसंती चौधरी, कमलेश यादव एवं नगर सैनिकों की सराहनीय भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात , सक्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

रायपुर, 15 अप्रैल 2026 को मंत्रिपरिषद का निर्णय (1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट में मौत का ब्लास्ट: 17 मजदूरों की जान गई, प्रशासन–कंपनी की लापरवाही पर उठे सवाल ..

मुआवजे की घोषणाओं के बीच जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज, आखिर कब रुकेगा मजदूरों की मौत का सिलसिला? .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में भीषण औद्योगिक हादसा: वेदांता प्लांट हादसे में 12 मजदूरों की मौत, 34 प्रभावित — कलेक्टर ने बिठाई मजिस्ट्रियल जांच ..

बॉयलर ब्लास्ट से दहला सक्ती: 12 की दर्दनाक मौत, कई घायल, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज — एसडीएम डभरा को सौंपी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सक्ती के नाका चौक में हुआ आयोजन ..

समानता व सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर को भाजपा कार्यकर्ताओं का नमन, सांसद कमलेश जांगड़े ने बताए विचारों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कानून की अनभिज्ञता नहीं है क्षम्य: बोईरडीह शिविर में न्यायाधीश शिवहरे का संदेश ..

विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को कानून की जानकारी, साइबर अपराध व सामाजिक कुरीतियों पर चेताया .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के निर्देशन में जैजैपुर में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी विभाग की दबिश: घर से महुआ शराब जब्त, कारोबारी पहुंचा जेल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के खिलाफ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending