खबर सक्ती ...
उर्वरक कालाबाजारी पर सख्ती: औचक निरीक्षण में 7 फर्मों पर कार्रवाई, कई के विक्रय पर प्रतिबंध ..

किसानों को राहत देने प्रशासन सक्रिय: महंगे खाद बेचने वालों पर गिरी गाज, नोटिस और प्रतिबंध जारी ..
सक्ती, जिले में नकली खाद, कालाबाजारी और अधिक कीमत पर उर्वरक बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं उप संचालक कृषि तरुण प्रधान के मार्गदर्शन में जिला व विकासखंड स्तर पर गठित टीमों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर कई फर्मों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तहसील हसौद के मेसर्स तरुण हार्डवेयर एवं प्लाई सेंटर तथा तहसील जैजैपुर के भातमाहूल स्थित मेसर्स सक्ती आधुनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के विक्रय पर 21 दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं विकासखंड मालखरौदा के मेसर्स बद्रीप्रसाद साहू (मुडपार) एवं मेसर्स कमल (बीरभाठा) सहित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित कलमा एवं मडवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसी क्रम में मेसर्स धनलक्ष्मी कृषि केन्द्र लवसरा के विक्रय स्थल और गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहां उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर विक्रय पर रोक लगा दी गई। इस तरह कुल 7 फर्म संचालकों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई है।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर का अद्यतन नहीं होना, स्टैकिंग में अनियमितता तथा पीओएस स्टॉक और भौतिक स्टॉक में अंतर जैसी कमियां सामने आईं। संबंधित फर्म संचालकों को 7 दिनों के भीतर वैध दस्तावेजों के साथ जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा प्राधिकार पत्र निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन में किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए निरीक्षकों को नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
निरीक्षण के दौरान जिला नोडल अधिकारी सुमान पैकरा, सहायक नोडल अधिकारी कृतराज, सहायक विकासखंड अधिकारी (जैजैपुर) राजेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, उर्वरक निरीक्षक मनोहर कुमार रात्रे, प्रवीण कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार पटेल, जितेंद्र कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login