Connect with us

खबर सूरजपुर ..

कलेक्टर रेना जमील ने रामेश्वर नगर स्कूल का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से आत्मीय संवाद कर परखा ज्ञान ..

Published

on

प्रधानमंत्री, जिलों और राज्यों के नाम पूछकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता जानी, बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए दिए अहम निर्देश ..

सूरजपुर, जिले में शासकीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा बच्चों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से कलेक्टर रेना जमील ने रामेश्वर नगर स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पहली से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के बीच बैठकर आत्मीय संवाद किया, उनकी पढ़ाई-लिखाई का स्तर परखा और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर रेना जमील ने विद्यालय पहुंचते ही बच्चों से सहज वातावरण में बातचीत की। उन्होंने अंग्रेजी पाठ का वाचन कराया, गणित के प्रश्न पूछे तथा सामान्य ज्ञान के तहत देश के प्रधानमंत्री, जिले और विभिन्न राज्यों के नाम पूछकर विद्यार्थियों की जानकारी का परीक्षण किया। कक्षा तीसरी के एक छात्र ने बिना किसी झिझक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम बताया, जबकि अन्य विद्यार्थियों ने ब्लैकबोर्ड पर सूरजपुर, अंबिकापुर, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित कई जिलों एवं राज्यों के नाम लिखकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों के आत्मविश्वास और ज्ञान से कलेक्टर काफी प्रभावित हुईं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों से पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश के समय पर वितरण, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शालेय अभिलेख तथा मध्याह्न भोजन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

बच्चों को संबोधित करते हुए कलेक्टर रेना जमील ने कहा, “पढ़ाई ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। लगन और अनुशासन के साथ पढ़ने वाला हर विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है। आप सभी मन लगाकर पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने माता-पिता, गांव तथा जिले का नाम रोशन करें।” उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा हर विषय को अच्छी तरह समझकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता (एफएलएन) पर विशेष ध्यान दिया जाए। कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाए तथा शिक्षण कार्य को गतिविधि आधारित और रुचिकर बनाया जाए, ताकि बच्चों में सीखने की उत्सुकता बनी रहे। उन्होंने शत-प्रतिशत उपस्थिति, समय पर पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण, विद्यालय परिसर की स्वच्छता तथा खेलकूद, सांस्कृतिक एवं पाठ्येतर गतिविधियों के नियमित संचालन पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में जर्जर अवस्था में पुराने भवन भी पाए गए। संभावित दुर्घटना की आशंका को देखते हुए कलेक्टर रेना जमील ने पंचायत से प्रस्ताव पारित कर इन भवनों को शीघ्र डिस्मेंटल कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर रेना जमील का यह निरीक्षण न केवल शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता पर प्रशासन की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के प्रति उनकी संवेदनशील कार्यशैली का भी परिचायक रहा।

Latest

खबर सूरजपुर ..33 सेकंड ago

कलेक्टर रेना जमील ने रामेश्वर नगर स्कूल का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से आत्मीय संवाद कर परखा ज्ञान ..

प्रधानमंत्री, जिलों और राज्यों के नाम पूछकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता जानी, बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए दिए...

ख़बर रायपुर51 मिनट ago

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन ..

घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान , कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार ..

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

स्टेट वेयरहाउसिंग कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: ऐक्सिस बैंक से सैलरी एमओयू, 1.10 करोड़ रुपये दुर्घटना बीमा सहित कई सुविधाएं ..

चंदूलाल साहू की पहल रंग लाई: वेयरहाउसिंग निगम कर्मचारियों को मुफ्त बीमा, हेल्थ कवर और बेहतर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

पत्रकार रमेश साहू ने नवा तालाब पार में किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

कोटेतरा में तालाब किनारे लगे फलदार-छायादार पौधे, हरियाली बढ़ाने ग्रामीणों ने उठाया जिम्मा .. सक्ती, जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त: जाति प्रमाण पत्र, सीएम हेल्पलाइन और सुशासन तिहार आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट: आपदा प्रबंधन की तैयारियां दुरुस्त रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश , खाद-बीज...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 25 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

जनदर्शन में आवास, राशन कार्ड, पीएम किसान और अवैध शराब की शिकायतें प्रमुख, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बिहान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह, 6 लाख के ऋण से बढ़ाया स्वरोजगार ..

पशुपालन, मिक्सचर मशीन और सेटरिंग सामग्री खरीदकर आजीविका गतिविधियों का कर रहीं विस्तार .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले में 318.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर सबसे अधिक 473.3 मिमी बारिश ..

बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 13.3 मिमी वर्षा, सभी तहसीलों में बारिश का सिलसिला जारी .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

बाराद्वार में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त: आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending