Connect with us

खबर अकलतरा ..

वेल विशर फाउंडेशन व नगर के साहित्य पसाधना मंच द्वारा पदम् श्री, पदम् भूषण व पद्म विभूषण तीजन बाई को दी श्रद्धांजलि ..

Published

on

पंडवानी की अमर स्वर साधिका तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि, अकलतरा में जुटे साहित्यकार और कला प्रेमी ..

तीजन बाई की कला और विरासत को किया नमन, वेल विशर फाउंडेशन व साहित्य साधना मंच ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा ..

अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन एवं अकलतरा साहित्य साधना मंच के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर, अकलतरा परिसर में प्रख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्मश्री, पद्मभूषण तथा पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। शिशु मंदिर के प्राचार्य केशव कौशिक के आह्वान पर अतिथियों ने स्वर्गीय तीजन बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

शिक्षाविद् छेदीलाल शर्मा ने कहा कि तीजन बाई ने पंडवानी लोककला को देश-विदेश तक पहुंचाकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। साहित्यकार सतीश दीवान ने कहा कि प्रतिभा कभी महलों की मोहताज नहीं होती, बल्कि अपने परिश्रम और समर्पण से इतिहास रचती है। राजेश अग्रवाल ने एक तानपुरे के सहारे महाभारत के अनेक पात्रों को जीवंत कर देने की उनकी अद्भुत प्रस्तुति की सराहना की।

गोपेश तुलस्यान ने कापालिक शैली में खड़े होकर पंडवानी प्रस्तुत करने की उनकी विशिष्ट कला को अविस्मरणीय बताया। रमेश सोनी ने काव्यात्मक शैली में उनके योगदान को याद किया, जबकि साहित्यकार रविंद्र सिंह बैस ने पुराने मध्यप्रदेश के समय दिल्ली में आयोजित ‘झंकार’ कार्यक्रम की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि तीजन बाई छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुकी थीं।

रमाकांत सिंह ने तीजन बाई के साथ अकलतरा के दिवंगत कलाकारों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। संतोष अग्रवाल ने उनकी गायन शैली को अद्भुत एवं रोमांचकारी बताया। दशरथ नामदेव ने पंडवानी को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल कर इस महान लोककला और उसकी साधिका को स्थायी सम्मान देने की आवश्यकता जताई।

श्रीमती रंजना सिंह ने तीजन बाई के अकलतरा प्रवास की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वेल विशर फाउंडेशन के सदस्य बी.के. ने बताया कि तीजन बाई पहली और अंतिम बार फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में अकलतरा आई थीं, जिसकी यादें आज भी सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर का समस्त स्टाफ तथा अनिल सिंह, अनिल दुबे, जय कुमार अग्रवाल, अयन जैन सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने किया। उन्होंने तीजन बाई के अकलतरा आगमन से जुड़ी यादों को साझा करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में फाउंडेशन के सदस्य श्रीपाल सिंह बैस ने आभार प्रदर्शन किया।

Latest

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली11 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending