खबर सक्ती ...
सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश ..

सक्ती, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल, स्टेशन पारा सक्ती में आज छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें सौंपते हुए अतिथियों ने इसे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण योजना बताते हुए नियमित अध्ययन और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सक्ती के पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल एवं भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनंजय नामदेव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री अरुण शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र राठौर तथा भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य सुरेश जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, समय की बचत होगी और वे नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य मानते हुए अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “शिक्षित बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती हैं।”

इस अवसर पर प्राचार्य सुरेश जायसवाल, आई. खलखो, उषाकिरण कोसले, नीरजा नामदेव, सन्नो बानो, मनीषा चंद्रा, नैन्शी शर्मा, सोनल मेहरा सहित शिक्षक धनंजय केवट, लवचंद देवांगन, लोकेश्वर जगत, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सुरेश जायसवाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से छात्राओं को शिक्षा के प्रति नई प्रेरणा मिलेगी और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















