Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

रासायनिक खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त ..

Published

on

विश्वनाथ साहू कृषि केन्द्र भटगांव का उर्वरक लाइसेंस सस्पेंड ,

प्रमोद हार्डवेयर कोदवा को मिला नोटिस ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रुम बनाया गया है तथा निगरानी हेतु टोल- फ्री नंबर 07768-299015 जारी किया गया है, जिसमें जिले के किसान खाद, बीज एवं कीटनाशक की कालाबाजारी एवं अधिक दर पर विक्रय से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते है। जिले के उर्वरक निरीक्षक दल द्वारा सर्वाधिक यूरिया स्टॉक वाले व्यापारियों का औचक निरीक्षण किया गया।

भटगांव के विश्वनाथ साहू कृषि केन्द्र, पुष्पराज केशरवानी, राहुल हार्डवेयर सहित प्रमोद हार्डवेयर तथा तेजस्वनी ट्रेडर्स कोदवा सरसीवां का निरीक्षण किया गया। विश्वनाथ साहू कृषि केन्द्र के संस्थान का निरीक्षण उपरांत भौतिक सत्यापन में 190.845 टन यूरिया का अंतर पाये जाने के कारण उनका उर्वरक अनुज्ञप्ति निलंबित किया गया एवं मेसर्स प्रमोद हार्डवेयर संस्थान का निरीक्षण उपरांत भौतिक सत्यापन में 55.800 टन यूरिया का अंतर पाया गया और अनियमितता के कारण नोटिस दिया गया है। निरीक्षण दल में जयप्रकाश गुप्ता उर्वरक निरीक्षक, दीनानाथ साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं मयाशंकर जोल्हे बीटीएम शामिल थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending