Connect with us

खबर कोरबा

कोरबा में बागेश्वर धाम सरकार का भव्य आयोजन: 30 मार्च को सजेगा दिव्य दरबार ..

Published

on

108 कन्याओं के सामूहिक विवाह के साथ हनुमंत कथा महोत्सव, 28 मार्च से होगा शुभारंभ ..

कोरबा, छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा के ग्राम ढप-ढप में भक्ति, आस्था और सेवा का भव्य संगम देखने को मिलेगा। 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहे पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन होगा। इस संबंध में कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति ने विस्तृत जानकारी साझा की।

महोत्सव की शुरुआत 27 मार्च को भव्य कलश यात्रा से होगी, जिसमें लगभग 21 हजार महिलाएं शामिल होकर आस्था की अनुपम छटा बिखेरेंगी। आयोजन का सबसे आकर्षण ‘दिव्य दरबार’ 30 मार्च को सजेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए 1 अप्रैल को कथा स्थल पर 108 दिव्यांग एवं जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा पूरे महोत्सव के दौरान पांच दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। 29 मार्च को ‘अपना घर सेवा आश्रम’ के नवीन भवन निर्माण का संकल्प लिया जाएगा, वहीं 31 मार्च को बजरंग दल द्वारा विशेष त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी — जुड़ावन सिंह ठाकुर, डॉ. पवन सिंह, ऋतु चौरसिया, सुबोध सिंह, अमरजीत सिंह और राणा मुखर्जी — ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पंडाल, शुद्ध पेयजल और पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending