Connect with us

खबर सूरजपुर ..

♦️ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश ..

Published

on

♦️ 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का संकल्प, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा ..

♦️ मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा का आयोजन, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण योजनाओं पर हुई चर्चा ..

सूरजपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा महिला मोर्चा जिला सूरजपुर द्वारा “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन अटल कुंज भाजपा कार्यालय, सूरजपुर में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने की। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े तथा महिला मोर्चा प्रभारी संध्या सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान भाषण, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य हुआ है। उन्होंने महिलाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगी तथा पात्र महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री देवंती साहू, नेहा तिवारी, उपाध्यक्ष बीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष मीना सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमित्रा राजवाड़े, सरोज यादव, रंजन गुर्जर, कीर्ति दुबे, पूनम तिवारी, जय भारती, महामंत्री रामकुमारी देवांगन, अनीता सिंह, अरुण गुप्ता, उषा सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री देवंती साहू एवं नेहा तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest

ख़बर रायपुर11 मिनट ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending