Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने पर जोर ..

Published

on

‘संगठन सर्वोपरी’ के मंत्र के साथ डिजिटल प्रशिक्षण, मासिक कार्ययोजना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर हुई विस्तृत समीक्षा ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में बिलासपुर संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला एवं जिला प्रभारी मनोज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ एवं शक्ति केंद्र सशक्तिकरण, डिजिटल प्रशिक्षण अभियान तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने संगठन की मासिक कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में जिला कार्यसमिति, द्वितीय सप्ताह में मंडल कार्यसमिति, तृतीय सप्ताह में शक्ति केंद्र तथा चतुर्थ सप्ताह में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला प्रभारी मनोज शर्मा ने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर जनसेवा का अवसर प्राप्त करते हैं, इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों को अपने कार्यक्रमों में संगठन के कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया।

जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने डिजिटल प्रशिक्षण अभियान एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला एवं मंडल स्तर पर सौंपे गए सभी दायित्वों का निर्धारित समय-सीमा में क्रियान्वयन प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को संगठन के कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संपूर्णानंद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनहरण राठौर, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, भुवन भास्कर यादव, जिला महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू एवं दीपक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद गबेल, ऋषि गोयल, जिला मंत्री लोकेश साहू एवं अरुण शर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आलोक पटेल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...27 मिनट ago

सड़क किनारे घायल का बहाना बनाकर की झपटमारी, एक युवक व दो नाबालिग पकड़ाए ..

डभरा पुलिस ने 7 हजार रुपये की झपटमारी का किया खुलासा, बाइक व 3 हजार रुपये नकद बरामद .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने पर जोर ..

‘संगठन सर्वोपरी’ के मंत्र के साथ डिजिटल प्रशिक्षण, मासिक कार्ययोजना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर हुई विस्तृत समीक्षा...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिलें, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश ..

सक्ती, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल, स्टेशन पारा सक्ती में आज छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

थर्माकोल पेपर कटर से गला और सीने पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार ..

पैसे के विवाद में वारदात, खून से सना पेपर कटर बरामद; घायल का बिलासपुर में इलाज जारी .. सक्ती, सक्ती...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा ..

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने, समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने के दिए निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय 08 जुलाई 2026 को । (1) मंत्रिपरिषद् ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक...

खबर रायगढ़2 दिन ago

🚨 “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पट्टी नोट कर रही महिला के घर पुलिस की रेड ..

🚨 साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल, सट्टा-पट्टी एवं नगदी जब्त , 🚨 थाना कोतवाली में महिला...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

सेमरा में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा नए भवन में स्थानांतरित, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगी बेहतर बैंकिंग सेवा ..

SBI के प्रबंध निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन, ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने का दिया संदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

नशे में ड्राइविंग पर सख्ती: डभरा के ग्राम खेमडा निवासी चालक अनिल साहू पर न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 162 घनमीटर रेत जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का अभियान जारी, कई गांवों में अवैध भंडारण मिला: ग्रामीणों ने ड्रोन सर्वे की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending