Connect with us

खबर बिलासपुर

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

Published

on

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले ,

ईंधन आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य, शिकायतों के लिए जारी हुआ कंट्रोल रूम नंबर ..

बिलासपुर, जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और ईंधन आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा घबराहट में अनावश्यक ईंधन खरीदारी से बचें।

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में पेट्रोल का 1191 किलोलीटर तथा डीजल का 1507 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है, जो जिले की आवश्यकता के अनुसार पांच दिनों से अधिक की मांग पूरी करने में सक्षम है। जिले में कुल 146 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं। इनमें से केवल 8 पंपों पर अस्थायी रूप से ड्राईआउट की स्थिति बनी थी, जहां ऑयल कंपनियों के डिपो से लगातार आपूर्ति कर स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अफवाहों और घबराहट के कारण उपभोक्ताओं द्वारा अचानक अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल खरीदे जाने से मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई, जिसके चलते कुछ स्थानों पर कृत्रिम अभाव की स्थिति निर्मित हुई।

स्थिति की समीक्षा के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तीनों ऑयल कंपनियों के सेल्स अधिकारियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर जिले में ईंधन आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मांग एवं खपत के अनुरूप नियमित आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

आम जनता की सुविधा के लिए ईंधन आपूर्ति संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु कॉल सेंटर नंबर 07752-224150 संचालित किया गया है। साथ ही मांग सामान्य होने तक जिले के सभी पेट्रोल पंपों को 24 घंटे संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर ऑयल कंपनियों एवं खाद्य विभाग के अधिकारी लगातार पेट्रोल पंपों का निरीक्षण और निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें। जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी हुई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..9 घंटे ago

🔮 भाजपा जोबी मंडल की पहल रंग लाई, देहजरी के ऊपरपारा में लगा नया ट्रांसफार्मर ..

🔮 लंबे इंतजार के बाद दूर हुई बिजली समस्या, नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों को मिली राहत: जनप्रतिनिधियों को...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

🌴 जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत कोटेतरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों ने लगाए फलदार व छायादार पौधे ..

🌴 पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: सरपंच सुनीता रमेश साहू के नेतृत्व में कोटेतरा में हुआ वृहद वृक्षारोपण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

🔮 महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 27.6 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

🚨 भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 भीख मांगकर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, 24 घंटे तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप; दोनों आरोपी को...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

🔮 भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत ..

🔮 पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन और एमडी विवेक आचार्य ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत , 🔮 मंत्रिमंडल चिंतन...

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

🔮 अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन ..

🔮 विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा .. रायपुर, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता...

खबर रायगढ़14 घंटे ago

🚨 पत्नी की हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का आरोप ..

🚨 जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड , 🚨...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

🔮 पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत ..

🔮 पंडवानी को विश्व मंच तक पहुंचाने वाली महान लोकगायिका के निधन पर संस्कृति मंत्री ने जताया गहरा शोक, कहा—...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि ..

डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending