Connect with us

खबर सक्ती ...

थर्माकोल पेपर कटर से गला और सीने पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

पैसे के विवाद में वारदात, खून से सना पेपर कटर बरामद; घायल का बिलासपुर में इलाज जारी ..

सक्ती, सक्ती थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद को लेकर एक युवक पर थर्माकोल पेपर कटर से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने हत्या की नीयत से घायल के गले और सीने जैसे शरीर के अत्यंत संवेदनशील अंगों पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, थाना सक्ती में दर्ज अपराध क्रमांक 304/2026 के तहत धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पीड़ित की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वार्ड क्रमांक 1 निवासी कृष्णा सारथी ने उसके पति अभय चौहान उर्फ साहिल उर्फ बोंगा पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती, फिर जांजगीर और बाद में बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल कुमार ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए तथा घायल का बिलासपुर स्थित अस्पताल में कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष मरणासन्न कथन भी दर्ज कराया गया। इसमें घायल ने बताया कि कृष्णा सारथी ने उस पर थर्माकोल पेपर कटर से हमला किया था।

पूछताछ में आरोपी कृष्णा सारथी पिता दयाशंकर सारथी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 9 जुलाई को अभय चौहान द्वारा बार-बार पैसों की मांग और विवाद के कारण गुस्से में उसने हत्या की नीयत से थर्माकोल पेपर कटर से गले और सीने पर कई वार किए। आरोपी की निशानदेही पर खून से सना घटना में प्रयुक्त थर्माकोल पेपर कटर बरामद कर जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राहुल बाजपेयी, पूजा यादव, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन तथा आरक्षक भागवत श्रीवास, रामकृष्ण देवांगन, विकास राठौर, दीपक बंजारे सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest

खबर अकलतरा ..3 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र .. सक्ती, रक्षाबंधन...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे ध्वजारोहण ..

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर कोरबा1 दिन ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending