खबर अकलतरा ..
स्व. अनुराग सिंह (छोटू दादा) की जन्म जयंती पर आज 25 मई को विशाल रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण ..

समाजसेवा को समर्पित आयोजन : नरियरा में आज लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, लोगों से सहभागिता की अपील ..
अकलतरा/नरियरा, समाजसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहे स्वर्गीय अनुराग सिंह (छोटू दादा) की चौथी जन्म जयंती के अवसर पर आज 25 मई, सोमवार को नरियरा स्थित श्री राधा वल्लभ मंदिर परिसर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
यह जनहितकारी आयोजन वेल विशर फाउंडेशन, स्वर्गीय अनुराग सिंह के मित्रगण एवं परिवारजनों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय अनुराग सिंह का जीवन सदैव समाज सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृति और सामाजिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस प्रकार के सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। रक्तदान शिविर में युवाओं और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है।
वेल विशर फाउंडेशन एवं स्वर्गीय अनुराग सिंह समस्त मित्र मंडली ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login