Connect with us

खबर कोरबा

ज्ञानभारतम् मिशन के राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान को सफल बनाने समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक : सतीश प्रकाश सिंह ..

Published

on

जन-जागरूकता हेतु अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक ..

कोरबा, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम् मिशन” राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए व्यापक एवं प्रभावी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी है।

इसी कड़ी में समाज के सभी वर्गों में जन-जागरूकता लाने हेतु 26 मई 2026 को अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में “ज्ञानभारतम् मिशन” कोरबा के जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रतीक प्राचीन पाण्डुलिपियाँ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। इन दुर्लभ पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि “ज्ञानभारतम् मिशन” के तहत 75 वर्ष से अधिक पुरानी हस्तलिखित पाण्डुलिपियों, ताड़पत्र, भोजपत्र, पुराने ग्रंथों, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व के दस्तावेजों का सर्वेक्षण एवं डिजिटल संरक्षण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासतों एवं प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखना है।

सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि जिले में अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है तथा इसमें सहयोग देने वाले संरक्षकों, सर्वेक्षणकर्ताओं एवं सक्रिय योगदान देने वाले लोगों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

बैठक में रेडक्रॉस कोरबा के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल, कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा, अग्रसेन महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल एवं वरिष्ठ पत्रकार गेंदलाल शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अभियान की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की “ज्ञानभारतम्” प्रभारी सहायक प्राध्यापक नूपुर अग्रवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने किया।

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. आसमां सिंह, डॉ. मंदाकिनी चंद्रा, डॉ. शकुंतला जायसवाल, डॉ. भारती कुलदीप, डॉ. आसीबाला गुप्ता, रमिता दास, मंजीत कौर लाम्बा, डॉ. पियाधार सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह राजपूत, अग्रवाल सभा मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल, नानक सिंह राजपूत सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, महाविद्यालयों के प्राचार्यों, “ज्ञानभारतम् दूत” युवा टीम, वालंटियर्स एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..13 घंटे ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा2 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending