खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..
राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर लगाने के दिए निर्देश ..

1 से 15 अप्रैल, 4 से 18 मई और 1 से 15 जून तक होगी राजस्व शिविर ,
गर्मी के दिनों में पेयजल संकट ना हो इसके लिए सीईओ जनपद और पीएचई अधिकारी को निर्देश ,
अवैध खनिज और रेत परिवहन, भंडारण पर कठोर कार्यवाही करने सयुंक्त टीम को निर्देश ..
सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व अधिकारी कर्मचारी को निर्देश दिए कि, माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार अप्रैल, मई और जून माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर का आयोजन करें। इस शिविर में छोटे छोटे राजस्व प्रकरण, सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि के लिए आम जनों को भटकना न पड़े। साथ ही इस राजस्व शिविर का पर्याप्त प्रचार प्रसार कोतवारों के माध्यम से मुनादी करके करने के निर्देश दिए ताकि जिस दिन शिविर हो, वहां स्थानीय लोग
इसका लाभ लेते हुए अपने राजस्व मामलों का अधिक से अधिक मात्रा में निराकरण करा सकें।
डॉ कन्नौजे ने जिले में अवैध खनिज और रेत परिवहन और भंडारण पर सयुंक्त टीम को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला दण्डाधिकारी ने गढ़ चौक के पास अवैध निर्माण करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। वहीं आगामी माह में 3 माह का राशन आने वाला है, उसके लिए खाद्य अधिकारी को पीडीएस राशन दुकान में पर्याप्त तैयारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में आयुष्मान, शहीद वीर नारायण आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, निर्माणाधीन जिला अस्पताल, नवीन कलेक्टर कार्यालय,एसडीएम कार्यालय सारंगढ़ और बिलाईगढ़, सामुदायिक हॉस्पिटल बिलाईगढ़, पीएम आवास, सोख्ता गड्ढा, बच्चों के पोषण आहार के लिए आधार कार्ड, स्वनिधि योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मल्टीविलेज पेयजल प्रगति, जनगणना, सरिया बस स्टैंड निर्माण, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, खाद बीज भंडारण आदि पर कलेक्टर ने अधिकारियो के साथ चर्चा कर समीक्षा किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login