खबर सक्ती ...
वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन में शामिल होने सक्ती से 130 कांग्रेसजन पहुंचे दिल्ली ..

जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दिल्ली कूच, रामलीला मैदान की महारैली में होंगे शामिल ..
सक्ती, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए देशभर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस महारैली में छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन अपनी भागीदारी निभाने दिल्ली पहुंचे हैं। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के नेतृत्व में जिले से लगभग 130 कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने की व्यवस्था की गई है।
जिले के कांग्रेसजन रेल, बस एवं अन्य साधनों से दिल्ली पहुंच रहे हैं। कई कार्यकर्ता एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं और वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। दिल्ली पहुंचे कांग्रेसजनों ने नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत तथा सूरज महंत से भी मुलाकात की।

इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने बताया कि ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के नेतृत्व में जिले के 130 कांग्रेसजनों की दिल्ली यात्रा की व्यवस्था की गई है, ताकि वे रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल होकर पार्टी के आंदोलन को मजबूती प्रदान कर सकें।

गिरधर जायसवाल ने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी देखने को मिल रही है। राजधानी के प्रमुख बाजारों और मेट्रो रेल परिसरों में भी कार्यकर्ताओं की आवाजाही और भीड़ नजर आ रही है। देशभर से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में महारैली को लेकर उत्साह का माहौल है।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी देशव्यापी स्तर पर अपनी आवाज बुलंद कर रही है। सक्ती जिले के कांग्रेसजन भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए दिल्ली की महारैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















