खबर सक्ती ...
विज्ञान के मॉडल में दिखा भविष्य का भारत, विद्यार्थियों के नवाचार ने किया प्रभावित ..

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एआई, हरित ऊर्जा, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण विकास तक के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र ,
विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने हासिल किए स्थान ..
सक्ती, विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को गुंजन एजुकेशन सेंटर सक्ती में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान मेला 2026 का भव्य आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। किसी मॉडल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की उपयोगिता दिखाई दी तो किसी में हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों के जरिए भविष्य की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों के नवाचारपूर्ण प्रयोगों और वैज्ञानिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं निर्णायक मंडल को खासा प्रभावित किया।
जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे के निर्देशन में आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ नवाचार, अनुसंधान, तार्किक चिंतन और समस्या समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सक्ती के सभापति आयुष शर्मा तथा संस्था के प्राचार्य नितिन सोनी सहित उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं : आयुष शर्मा –

मुख्य अतिथि आयुष शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान खोजने और बेहतर भविष्य के निर्माण का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में होना चाहिए। उन्होंने विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन के लिए आयोजकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई दी।
सात प्रमुख थीम पर दिखे विद्यार्थियों के नवाचार –
विज्ञान प्रदर्शनी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आपदा प्रबंधन, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा विज्ञान से ग्रामीण परिवर्तन जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी वैज्ञानिक प्रादर्श प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडल की कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक आधार और व्यावहारिक उपयोगिता को विस्तार से समझाया।
निर्णायक मंडल ने किया बारीकी से मूल्यांकन –
प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों का निष्पक्ष मूल्यांकन करने के लिए विषय विशेषज्ञों एवं अनुभवी शिक्षकों का निर्णायक मंडल गठित किया गया था। इसमें प्रमोद देवांगन, जगमोहन जायसवाल, संतोष तिवारी, सी.एल. राठौर, सविता तिवारी, करम सिंह सिदार, महेंद्र चंद्रा, चंचला चंद्रा एवं संस्था के प्राचार्य नितिन सोनी शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों से मॉडलों की कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक सिद्धांत, उपयोगिता और सामाजिक प्रासंगिकता के संबंध में सवाल-जवाब कर निर्धारित मापदंडों के आधार पर परिणाम घोषित किए।
विभिन्न विधाओं में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी –
साइंस क्विज 2026 में मोना पाटले एवं लीना चव्हाण की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्राची राठौर एवं चांद चंद्रा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
साइंस मॉडल एग्जीबिशन की विभिन्न थीम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता में श्वेता चौहान एवं मेहर आदिले प्रथम, आफिया फातिमा कुरैशी द्वितीय तथा खुशबू सुमन तृतीय रहीं। आपदा प्रबंधन में दीपिका महंत प्रथम, नितिश लहरे द्वितीय एवं प्रत्युष देवांगन तृतीय रहे। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में मोहित कुमार अग्रवाल प्रथम, मेहुल पटेल द्वितीय एवं देवेश कुमार तृतीय रहे।

स्वदेशी कृषि पद्धतियों में सपना आदिले एवं एसिका आदिले ने प्रथम, चिरायु गबेल ने द्वितीय तथा अनु केवट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग में सोनिया एवं दिव्या प्रथम, आशीष कोसले द्वितीय तथा प्रीति पटेल तृतीय रहीं। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में हर्षित माणिक एवं ऋतेश साहू प्रथम, निधि लहरे द्वितीय तथा हर्षिता देवांगन तृतीय रहीं। विज्ञान एवं ग्रामीण परिवर्तन में कौशलेन्द्र पटेल प्रथम, विनय कुमार पटेल द्वितीय तथा नृत्यांगना एवं कामना तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य थीम में एनोस शर्मा प्रथम, विकल्प कुर्रे द्वितीय एवं देवेश सोनवानी तृतीय रहे।
पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2026 के टीम प्रोजेक्ट में दामिनी यादव एवं साधना बंजारे की टीम प्रथम तथा तनु साहू एवं जान्हवी साहू की टीम द्वितीय रही। सिंगल प्रोजेक्ट में श्रद्धा नायक ने प्रथम और रुचि छत्री ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शिक्षक शिक्षण अधिगम सामग्री (टीचर टीएलएम) में महेंद्र कुमार चंद्रा प्रथम तथा करम सिंह सिदार द्वितीय रहे। साइंस ड्रामा में लिटिल फ्लावर स्कूल सक्ती की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम में कशिश, फातिमा, माही रात्रे, कृतिका पटेल, उर्वशी पटेल, रजत देवांगन, चांदनी महंत, दीपक सूर्यवंशी एवं तुलेश चंद्रा शामिल रहे।
साइंस क्लब में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झलरौदा की कुमारी नव्या सिदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं साइंस टीचर सेमिनार में महेंद्र कुमार चंद्रा प्रथम एवं करम सिंह सिदार द्वितीय रहे।
प्राचार्य नितिन सोनी ने जताया आभार –

आयोजन के समापन अवसर पर संस्था के प्राचार्य नितिन सोनी ने अतिथियों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि गुंजन एजुकेशन सेंटर को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन का अवसर मिलना संस्था के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ उनमें वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन तुलेश चन्द्रा ने किया तथा समापन अवसर पर संतोष तिवारी ने आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में गुंजन एजुकेशन सेंटर के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। इनमें गोविंद दास, पियूष यादव, भूमेश यादव, छोटेलाल राठौर, शिवशंकर साहू, सारिका सोनी, पुष्पा यादव, काजल महंत, सोनिया सोनवानी, खुशबू खान, नेहा गुप्ता, कविता देवांगन, भुनेश्वरी मानिकपुरी, सौम्या महंत, पूनम यादव, शांति यादव, ज्योति देवांगन, नीतू यादव, सरला यादव, दीपा यादव, अंजली, अनुसूईया पटेल एवं जया केवट सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ यह भी साबित किया कि ग्रामीण अंचल के बच्चों में भी विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने की भरपूर क्षमता है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















