Connect with us

ख़बर रायपुर

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस, पुल एवं सड़क कार्यों का किया निरीक्षण ..

Published

on

निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश ..

रायपुर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खैरागढ़ में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीण संयुक्त जिला कार्यालय भवन, सर्किट हाउस, खैरागढ़ बायपास मार्ग, आमनेर नदी पर उच्च स्तरीय पुल तथा सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का जायजा लेकर उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्धारित गुणवत्ता और तकनीकी मानकों के अनुरूप सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

18.75 करोड़ की लागत से बन रहा संयुक्त जिला कार्यालय भवन –

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने खैरागढ़ में 18 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निरीक्षण कर इसके विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता एल.एन.एस. राठौर ने बताया कि भवन के भूतल में स्तंभ निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रथम तल के ब्लॉक ‘ए’ में स्लैब एवं शटरिंग का कार्य प्रगति पर है, जबकि ब्लॉक ‘बी’ एवं ‘सी’ में कॉलम स्तर तक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संयुक्त जिला कार्यालय भवन का निर्माण जून-2027 तक पूर्ण किया जाना है।

सर्किट हाउस का निर्माण मार्च-2027 तक पूरा करने का लक्ष्य –

सचिव बंसल ने खैरागढ़ में 3 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन सर्किट हाउस का भी निरीक्षण किया। यहां भवन के ऊपरी ढांचे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्च-2027 तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य है।

आमनेर नदी पर निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का काम देखा –

सचिव बंसल ने खैरागढ़ बायपास मार्ग पर आमनेर नदी में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय पुल का भी निरीक्षण किया। पुल के दोनों एबटमेंट का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं सभी पांच पियर और छह में से तीन स्पैन की ढलाई का कार्य प्रगति पर है। पुल निर्माण का कार्य फरवरी-2027 तक पूर्ण किया जाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्धारित समयावधि में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य में बाधाएं शीघ्र दूर करने के दिए निर्देश –

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने राज्य मार्ग क्रमांक-5 पर 10.40 किलोमीटर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने मार्ग में 10 किलोमीटर डीबीएम कार्य, 400 मीटर क्षेत्र में वृक्ष कटाई तथा पाइपलाइन एवं विद्युत पोल स्थानांतरण से संबंधित बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एन.के. जयंत, अधीक्षण अभियंता श्रीमती अर्पणा चौरपगार, सेतु संभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता चंद्रकिशोर पाण्डेय और विद्युत एवं यांत्रिकी संभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता अब्दुल कादिर सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी, उप अभियंता तथा ठेकेदार भी सचिव बंसल के निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

Latest

ख़बर रायपुर12 मिनट ago

एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां, 51 पदकों से मेधावी सम्मानित ..

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बोले- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक, संस्थान में सात सेंटर ऑफ...

ख़बर रायपुर49 मिनट ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस, पुल एवं सड़क कार्यों का किया निरीक्षण ..

निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश .. रायपुर, लोक निर्माण विभाग के...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

सड़क-पुलों की गुणवत्ता सुधारने इंजीनियरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण ..

लोक निर्माण विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 4 नवंबर को रायपुर में आयोजित , उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती विकासखंड की 08 ग्राम पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं से 16 नवम्बर तक आमंत्रित किए गए आवेदन ..

सकरेलीकला, परसदाखुर्द, गढगोढ़ी, पतेरापालीकला, केरीबंधा, अर्जुनी, ऋषभतीर्थ एवं बोईरडीह के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित .. सक्ती, जिले के विकासखंड...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी गई जानकारी , जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों ने किया अवलोकन,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जिला सक्ती की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण तेज, विकास कार्यों की हो रही जमीनी जांच ..

भौतिक सत्यापन के साथ पारदर्शिता, गुणवत्ता और जवाबदेही के मानकों की हो रही गहन समीक्षा .. सक्ती, राज्य कार्यालय के...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..1 दिन ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

नई दिल्ली ..1 दिन ago

मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन ..

पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending