खबर सक्ती ...
एक दीपक पितरों के नाम से रोशन हुए सक्ती के दोनों मुक्तिधाम ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की अनूठी पहल, दीपावली की रात पितरों की स्मृति में जलाए दीप, मुक्तिधाम दीपों की रोशनी से हुए जगमग ..
सक्ती, दीपावली का पर्व जहां पूरा नगर दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था, वहीं अपने पूर्वजों और पितरों की स्मृति को सम्मान देने के उद्देश्य से नगर में एक अनूठी और भावनात्मक पहल देखने को मिली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ती के सदस्यों ने नगरवासियों के साथ मिलकर दीपावली की रात 8 नवंबर को रात्रि 9:30 बजे नगर के सार्वजनिक मुक्तिधाम एवं मारवाड़ी मुक्तिधाम पहुंचकर एक दीपक पितरों के नाम प्रज्वलित किया। इस दौरान मंदिर परिवार के सदस्यों के साथ महिलाएं एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
दीपावली के उल्लास के बीच मुक्तिधाम पहुंचकर अपने दिवंगत परिजनों और पूर्वजों की स्मृति में दीप जलाने का यह दृश्य बेहद भावुक एवं प्रेरणादायी रहा। एक-एक कर जब लोगों ने अपने पितरों के नाम दीप प्रज्वलित किए तो दोनों मुक्तिधाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। जहां सामान्यतः दीपावली के अवसर पर घर, आंगन और बाजार रोशनी से सजाए जाते हैं, वहीं इस पहल ने उन स्थानों को भी प्रकाशमय कर दिया, जहां हमारे पूर्वजों की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं।
उल्लेखनीय है कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार द्वारा विगत कई वर्षों से दीपावली के अवसर पर ‘एक दीपक पितरों के नाम’ अभियान के तहत नगर के मुक्तिधाम में जाकर दीप प्रज्वलित करने की परंपरा निभाई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने नगरवासियों सहित सभी लोगों से पुनः अपील की कि वे प्रत्येक दीपावली पर चाहे देश के किसी भी शहर या गांव में निवासरत हों, अपने क्षेत्र के मुक्तिधाम में पहुंचकर अपने पितरों की स्मृति में कम से कम एक दीपक अवश्य प्रज्वलित करें।
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की इस पुनीत एवं सराहनीय पहल की नगरवासियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। लोगों ने इस सेवा और संस्कार से जुड़ी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए मंदिर परिवार के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















