खबर जांजगीर-चांपा ..
दीपावली के दौरान जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, चार जुआरी गिरफ्तार ..

ग्राम कुरदा में ताश के पत्तों पर लग रहा था रुपये-पैसों का दांव, जुआरीयो से नकद रुपये जब्त ..
जांजगीर-चांपा, दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में थाना चांपा पुलिस ने ग्राम कुरदा में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर चार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश की पत्ती और 1920 रुपये नगद बरामद कर जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में सघन पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान 8 नवंबर 2026 की देर शाम थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुरदा में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर रेड कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में बस्सु बरेठ (32 वर्ष), दिलीप साहू (35 वर्ष), राहुल बरेठ (25 वर्ष) एवं बुधराम सिंह (28 वर्ष) शामिल हैं। चारों ग्राम कुरदा, थाना चांपा के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की पत्ती और 1920 रुपये नगद जब्त कर सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंड एवं थाना चांपा के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















