खबर जांजगीर-चांपा ..
मारपीट और अभद्रता से आहत महिला कमांडो पहुंचीं एसपी बंगले, न्याय की लगाई गुहार ..

एसपी ने गंभीरता से सुनी शिकायत, आरोपियों के खिलाफ शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का दिया आश्वासन ..
जांजगीर-चांपा, जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महंत में महिला कमांडो के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना से आहत महिला कमांडो ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के बंगले पहुंचकर उनसे मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की।
महिला कमांडो ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि विगत 6 नवंबर 2026 को गांव के श्यामलाल एवं उनके साथियों द्वारा उनके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। महिला कमांडो ने घटना की जानकारी देते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।
एसपी ने संवेदनशीलता से सुनी पीड़ा –
महिला कमांडो की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पूरे मामले को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना। उन्होंने महिला कमांडो को आश्वस्त किया कि घटना की आवश्यक जांच कराई जाएगी तथा मारपीट एवं अभद्रता करने वालों के विरुद्ध शीघ्र उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
महिला कमांडो द्वारा सीधे पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपनी पीड़ा और शिकायत साझा किए जाने के बाद अब मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। एसपी ने उन्हें निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















