खबर सक्ती ...
बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं और गर्भवती माताओं को मिलेगी विशेष स्वास्थ्य सुविधा ..

24 नवंबर को लगेगा निःशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं की जांच में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट ..
सक्ती, महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और गर्भवती माताओं को सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल ने एक सराहनीय एवं अनूठी पहल की है। दोनों संस्थानों के संयुक्त प्रयास से आगामी 24 नवंबर को महिला स्वास्थ्य एवं गर्भवती माताओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को निःशुल्क स्त्री रोग परामर्श के साथ गर्भवती माताओं को विभिन्न जांचों में विशेष छूट एवं जरूरतमंद हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली इस पहल की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

शिविर में महिलाओं से संबंधित विभिन्न स्त्री रोग समस्याओं की जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं स्त्री रोग ओपीडी की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। वहीं गर्भवती महिलाओं को हीमोग्लोबिन (HB), ब्लड शुगर (RBS), FHS सहित अन्य आवश्यक लैब जांचों पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।

इस शिविर की एक विशेष पहल यह भी है कि इमरजेंसी एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों में गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी निःशुल्क की जाएगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा सभी गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि केवल आपातकालीन एवं हाई रिस्क गर्भावस्था के मामलों में ही उपलब्ध रहेगी।
मितानिन बहनों से विशेष अपील –
आयोजकों ने आम नागरिकों एवं मितानिन बहनों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की महिलाओं और गर्भवती माताओं तक इस शिविर की जानकारी पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद महिलाएं समय पर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ ले सकें। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को इस पहल से जोड़ने पर जोर दिया गया है।
बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल की इस संयुक्त जनहित पहल को महिला स्वास्थ्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
💠 शिविर से संबंधित जानकारी एवं संपर्क के लिए बिहान नर्सिंग होम के मोबाइल नंबर 8602508009 एवं 9109408809 तथा गोमती देवी हॉस्पिटल के नंबर 8962127392 पर संपर्क किया जा सकता है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















