Connect with us

ख़बर रायपुर

रायपुर कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग में शुरू होगा बी.पी.ओ. सेंटर, मुख्यमंत्री कल 17 अप्रैल को करेंगे भूमिपूजन ..

Published

on

दस करोड़ रूपए की लागत से नगर निगम बनाएगा 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 17 अप्रैल को रायपुर शहर में 500 सीटर बीपीओ सेंटर स्थापित करने के लिए भूमिपूजन करेंगे। लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से यह बीपीओ सेंटर कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पाचवें तल पर शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल की सोच के अनुरूप इस बी.पी.ओ. सेंटर की स्थापना रायपुर के युवाओं को उन्नत व आधुनिक सुविधाओं के जरिए आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है। इस बी.पी.ओ. के जरिए कॉल सेंटर कस्टमर सपोर्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डाटा एंट्री, टेक्निकल सपोर्ट, चैट सपोर्ट, बैंक एंड फ्रंट ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, डाटा एनालिसिस जैसे आउटसोर्सिंग व्यवसाय से युवा जुड़ सकेंगे।

सूचना क्रांति के इस दौर में रायपुर में लम्बे समय से ऐसे आधुनिक बी.पी.ओ. सेंटर की आवश्यकता महसूस हो रही थी, जहां कार्य करते हुए कम लागत पर बेरोजगार व महाविद्यालयीन शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को पूरी दुनिया से जुड़कर अपना कौशल बढ़ाने का समुचित अवसर मिले। कोरोना काल में भी हर घर तक संदेशों को पहुंचाने के लिए ऐसे बीपीओ आधारित हाइटेक कॉल सेंटर की आवश्यकता शहर में महसूस की जा रही थी। रायपुर में इस तरह के कॉल सेंटर उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को इंदौर, बैंगलुरू जैसे अन्य महानगरों में जाकर रोजगार के अवसर तलाशने पड़ते थे। प्रतिस्पर्धा के दौर में सीमित संसाधनों के कारण यहां के युवा रोजगार से वंचित हो जाते थे। अब रायपुर में बीपीओ सेंटर खुल जाने से ऐसे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सेंटर के मार्फत देश-विदेश की बड़ी कंपनियों और वाणिज्यिक सेवा संस्थानों से जुड़कर स्थानीय युवाओं की रोजगार और विकास में भागीदारी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही नई तकनीकों के उपयोग से विभिन्न कंपनियों में संपर्क होने से युवाओं का संवाद कौशल भी बढ़ेगा, जिससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

सत्य निजनाम सत्संग सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, कहा– आध्यात्मिक मूल्यों से ही स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण संभव ..

नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने की जरूरत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जांजगीर-चांपा के पोड़ी (राछा) में सत्संग सम्मेलन को किया...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर कलेक्टर रेना जमील ने किया रक्तदान, दिया मानवता का संदेश ..

🩸जिला अस्पताल सूरजपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा , 🩸रक्तदान जीवनदान है : कलेक्टर...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार – मुख्यमंत्री साय .. जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸विश्व रक्तदाता दिवस पर प्रफुल्ल देशमुख का स्वर्णिम अर्धशतक, 50वें रक्तदान से जरूरतमंद युवक को मिला जीवनदान ..

🩸मानवता की मिसाल बने प्रफुल्ल देशमुख, विश्व रक्तदाता दिवस पर पूरा किया शानदार 50वां रक्तदान .. सक्ती, विश्व रक्तदाता दिवस...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय – रजनीश सिंह ..

सक्ती जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को किया रेखांकित .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष : विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय – रजनीश सिंह ..

सक्ती जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को किया रेखांकित .. सक्ती, भारतीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट ..

युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं छत्तीसगढ़ का गौरव – मुख्यमंत्री साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी निलंबित ..

पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश: शिकायत मिलते ही पंतोरा चौकी का प्रधान आरक्षक निलंबित, SDOP को दिए जांच के आदेश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा पुस्तिकाओं के अद्यतन का विशेष अभियान, बीईओ दिलीप पटेल की पहल से शिक्षा विभाग में अभिलेख प्रबंधन को मिली नई गति ..

शिक्षकों-कर्मचारियों के सेवा अभिलेख होंगे त्रुटिरहित, सक्ती विकासखंड में सेवा पुस्तिकाओं के सुव्यवस्थित संधारण का व्यापक अभियान जारी .. सक्ती,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री , प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending