Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व विधायक स्व. लक्ष्मण सतपथी के प्रेरक व्यक्तित्व को किया चिरस्थायी ..

Published

on

राजधानी के कटोरा तालाब इलाक़े में स्वर्गीय सतपथी की प्रतिमा का किया अनावरण ..

रायपुर, 26 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री लक्ष्मण सतपथी की प्रतिमा का कटोरा तालाब में अनावरण किया। उन्होंने स्वर्गीय श्री सतपथी के व्यक्तित्व को आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। श्री बघेल ने कहा की लक्ष्मण जी की दबंग और आम जनों के हित के लिए सत्य निष्ठा से काम करने की कार्यशैली लोगों के मन मस्तिष्क में चिरस्थायी है। उनके द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए किए गए काम आज भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि स्व. लक्ष्मण सतपथी दो बार बसना क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए थे। उनका जन्म 1937 में हुआ। उनके पिता पंडित जयदेव सतपथी और माता श्रीमती जशोंती देवी थीं। स्व. लक्ष्मण सतपथी ने कोंडागाँव, धमतरी, बेमेतरा, सरायपाली में शिक्षक के रूप में सेवाएँ दी। वें एक योग्य क्रीड़ा प्रशिक्षक के साथ बास्केटबॉल खेल के राष्ट्रीय निर्णायक भी रहे।

रायपुर में शिक्षक रहते आपने एलएलबी की पढ़ाई भी की और प्रखर अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई। स्व. सतपथी पहली बार 1972 और दूसरी बार 1977-78 में बसना क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गये। शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने फुलझर सेवा समिति सरायपाली की कमान संभाली। आपका देहावसान 6 जून 2016 को हुआ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़3 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending