खबर सूरजपुर ..
कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर ..
सूरजपुर, जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को व्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के साथ ही अवैध धान की आवक पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने प्रशासनिक व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। धान खरीदी में कोचियों और बिचौलियों की घुसपैठ रोकने के लिए जिले में चार चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां अलग-अलग पालियों में निगरानी की जा रही है। वहीं जिले की सभी नौ तहसीलों में उड़नदस्ता दल गठित कर उन्हें सक्रिय किया गया है। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध धान के परिवहन और भंडारण में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई का शिकंजा कसने की तैयारी है।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। खरीदी व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर रेना जमील ने धान उपार्जन केंद्र कृष्णपुर, देवनगर एवं चंदरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संचालित हो।

कलेक्टर ने केंद्रों में पेयजल, बैठने और छांव, पर्याप्त बारदाना, हमाल तथा तौल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापी यंत्र से धान की गुणवत्ता की जांच कराई और स्वयं भी मशीन से नमी मापकर देखी। साथ ही धान की बोरियों का वजन कराकर निर्धारित मापदंडों के अनुसार खरीदी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मिलर्स द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली खराब बोरियों को स्वीकार नहीं करने, केंद्रों में साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, ऋण सूची और जरूरी सूचनाओं का प्रदर्शन करने के निर्देश भी दिए।
किसानों से सीधा संवाद, टोकन एप की प्रक्रिया भी परखी –

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से बातचीत कर खरीदी प्रक्रिया और सुविधाओं की जानकारी ली। कृष्णपुर केंद्र में किसान हेमसाय राजवाड़े 54 क्विंटल धान बेचने पहुंचे थे, जबकि नारायणपुर के किसान रामनरेश ने 100 क्विंटल धान का विक्रय किया। चंदरपुर समिति में भैयालाल, हंसलाल और रामजतन साहू सहित 19 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा।

कलेक्टर ने कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली आदान सहायता राशि की जानकारी भी ली। उन्होंने गांव-गांव में मुनादी कराकर किसानों को योजना के प्रावधानों से अवगत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वयं मोबाइल पर ‘तुंहर हाथ’ टोकन एप के माध्यम से टोकन काटने की प्रक्रिया का अवलोकन किया और किसानों को डिजिटल माध्यम से टोकन प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
60 केंद्रों में 68,531 किसानों से होगी खरीदी –

जिले में इस वर्ष 60 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 68,531 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए छह नए उपार्जन केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं। खरीदी के शुरुआती दो दिनों में जिले के 35 केंद्रों में 300 किसानों से 12,408 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।
अवैध धान पर प्रशासन का पहरा, कोचियों-बिचौलियों पर रहेगी नजर –
धान खरीदी के दौरान दूसरे राज्यों और जिलों से अवैध धान की आवक रोकना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए चार चेक पोस्ट पर निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। वहीं सभी नौ तहसीलों में गठित उड़नदस्ता दल अवैध परिवहन और भंडारण पर नजर रखेंगे। कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी स्तर पर अनियमितता, अवैध भंडारण या परिवहन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर रेना जमील की सक्रिय निगरानी और प्रशासन की इस सख्त व्यवस्था का उद्देश्य स्पष्ट है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ वास्तविक किसानों को मिले तथा बिचौलियों और अवैध कारोबारियों के लिए कोई जगह न रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुनील अग्रवाल, जिला खाद्य अधिकारी संदीप भगत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..




















