खबर कोरबा
बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश ..
कोरबा, जिले में संचालित मान्यता प्राप्त अशासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर अब जिला प्रशासन सख्ती बरतने जा रहा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर कोरबा ने निजी विद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति विद्यालयों में निर्धारित मान्यता संबंधी मापदंडों के पालन के साथ-साथ शैक्षणिक, भौतिक एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखेगी।
जारी आदेश के अनुसार, जिले के मान्यता प्राप्त अशासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर उनकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा कि संबंधित विद्यालय छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित मान्यता संबंधी नियमों, निर्देशों एवं मापदंडों का पालन कर रहे हैं या नहीं।
इस कार्य के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति में डिप्टी कलेक्टर अभिषेक राठौर, श्रीमती मधु गबेल एवं श्रीमती रेणुका रात्रे को शामिल किया गया है। समिति विद्यालयों का निरीक्षण कर निर्धारित मापदंडों के अनुरूप विस्तृत निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
प्रशासन की इस पहल को जिले के निजी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और मान्यता संबंधी नियमों के अनुपालन की जांच की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आकस्मिक निरीक्षण से विद्यालयों की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और नियमों के पालन को लेकर जवाबदेही भी सुनिश्चित हो सकेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..




















