खबर कोरबा
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने किया ग्राम प्रवेश द्वार का लोकार्पण ..

स्व. डॉ. नरेंद्र राय एवं स्व. पार्वती देवी राय की स्मृति में निर्मित प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण, पूर्वजों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने का प्रयास सराहनीय : डॉ. चरणदास महंत ..
कोरबा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत शनिवार, 28 नवंबर को ग्राम रूमगा पहुंचे। यहां स्व. डॉ. नरेंद्र राय एवं स्व. पार्वती देवी राय की पावन स्मृति में नवनिर्मित ग्राम प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया गया।

विकासखंड मरवाही अंतर्गत ग्राम रूमगा में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत शामिल हुईं। दोनों अतिथियों ने ग्राम प्रवेश द्वार का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि अपने पूर्वजों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए ग्राम सरपंच सुखसेन सिंह ध्रुव तथा सत्येंद्र राय, योगेंद्र राय एवं भूपेंद्र राय द्वारा किया गया यह पुनीत प्रयास अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। पूर्वजों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को स्मरण करने की यह पहल आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देगी।
उन्होंने ग्राम रूमगा के समस्त ग्रामवासियों को नवनिर्मित ग्राम प्रवेश द्वार की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में ग्रामीणों की उपस्थिति में स्व. डॉ. नरेंद्र राय एवं स्व. पार्वती देवी राय को स्मरण किया गया।
ग्राम प्रवेश द्वार का निर्माण अपने पूर्वजों की स्मृति को सम्मानपूर्वक संजोने की भावना से किया गया है। इस अवसर पर ग्राम सरपंच सुखसेन सिंह ध्रुव सहित सत्येंद्र राय, योगेंद्र राय एवं भूपेंद्र राय की पहल की सराहना की गई।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...4 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















